MP News : ट्रक से गिरकर ड्राइवर की मौत। ट्रक के ऊपर सो रहा था ड्राइवर। CCTV में कैद हुई मौत की पूरी घटना।
MP News :मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई है। बता दें कि, ट्रक ड्राइवर अजीबो-गरीब ढंग से ट्रक के ऊपर से गिर गया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। ये पूरा घटनाक्रम सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।
हादसे के तहत जान जाने का हैरानकुन मामला जिले के कोतवाली थाना इलाके के बबरिया रोड की है। दरअसल, ड्राइवर वीरेंद्र शेंडे सड़क किनारे ट्रक पार्क कर ऊपर सो रहा था। इस दौरान नींद में उसका संतुलन बिगड़ा और वो वो नियंत्रित होकर ट्रक की बॉडी से नीच आ गिरा। हादसे के चलते ट्रक चाक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना किया।
फिलहाल, पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव अस्पतल पहुंचा दिया है। वहीं, चालक की पहचान और ट्रक की हालत देख कराकर शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया है। हालांकि, ये पता चल नहीं पाया है कि ड्राइवर कहां का रहने वाला था और कहां जा रहा था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।