
सिवनी/छपारा. जिले में अवैध शराब बिक्री को लेकर जिला आबकारी एवं पुलिस विभाग की उदासिनता देखने को मिल रही है। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध शराब बिक्री हो रही है। इसके बावजूद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। मंगलवार को छपारा के खुरसीपार ग्राम पंचायत के खुरसीपार गांव एवं भारियाा टोला की 100 से अधिक महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री को लेकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने छपारा थाना पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इसके पश्चात जिला मुख्यालय में कलेक्टर शीतला पटले से शिकायत करने पहुंची। कलेक्टर ने महिलाओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। महिलाओं का कहना था कि क्षेत्र में जगह-जगह अवैध शराब एवं गांजा बेची जा रही है। पुरुष के साथ बच्चे भी इसकी जद में आ रहे हैं। घर एवं गांव का माहौल खराब होता जा रहा है। महिलाओं का कहना था कि पुलिस अगर कार्रवाई नहीं करेगी तो आने वाले दिनों में अपराध बढ़ेंगे।
दो से तीन दिन रहती है शांति, फिर बिकती है शराब
महिलाओं का कहना था कि गांव में अवैध शराब बिक्री को बंद करने के लिए 26 जनवरी 2026 को ग्राम सभा में प्रस्ताव रखा गया था। जिसमें सभी ने मिलकर इस पर मुहर लगाई थी। अवैध शराब बिक्री को लेकर बार-बार पुलिस को सूचना दी जा रही है। पुलिस एक से दो दिन गांव में आती है और दो-चार दिन शराब बिक्री बंद रहती है। इसके बाद फिर से बिक्री शुरु हो जाती है।
ग्रामीणों ने खुद ही पकड़ी थी शराब
बंडोल थाना क्षेत्र के बांकी में पुलिस को शिकायत के बावजूद अवैध शराब बिक्री बंद नहीं हो रही थी। बीते शुक्रवार को ग्रामीणों ने खुद ही मोर्चा संभाला। बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकडकऱ पुलिस को सूचना दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने शराब जब्त करने के साथ ही दो आरोपियों पर मामला दर्ज किया।
चक्काजाम करने पर पुलिस ने किया था मामला दर्ज
छपारा क्षेत्र में आए दिन अवैध शराब बिक्री को लेकर पहले महिलाएं नाराजगी जताई रही हैं। बीते वर्ष जिम्मेदारों को आवेदन दिया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में महिलाओं ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने अवैध शराब बिक्री को लेकर भले ही प्रभावी कार्रवाई नहीं की, लेकिन महिलाओं पर जरूर मामला दर्ज कर दिया।
आए दिन महिलाएं सडक़ पर उतरकर कर रही प्रदर्शन
जिले में आए दिन अवैध शराब बिक्री को लेकर महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। 4 सितंबर 2025 को लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम आमाकोला की महिलाओं ने अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। आरोप लगाया कि गांव में कुछ लोग महुआ से बनी अवैध शराब का निर्माण और बिक्री कर रहे हैं। इसके अलावा देशी लाइसेंसधारी शराब भी दुकानों से लाकर बेची जा रही है। महिलाओं का कहना था कि अवैध शराब की वजह से गांव के पुरुष अधिक मात्रा में शराब का सेवन कर रहे हैं। जिससे महिलाओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बीते 2 दिसंबर 2025 को लखनादौन थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में महिलाओं ने किराना दुकान में खुलेआम शराब बेचने का आरोप लगाते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था। 4 दिसंबर 2025 को लखनादौन के ग्राम पंचायत देवरीकलां में भी महिलाओं का विरोध खुलकर सामने आया था। सडक़ पर उतरकर प्रदर्शन के साथ ही महिलाओं ने एसडीएम से गुहार लगाते हुए अवैध शराब बिक्री को बंद करने की मांग की थी।
Published on:
04 Feb 2026 12:03 pm

बड़ी खबरें
View Allसिवनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
