सीकर

सीकर में दसवीं की छात्रा ऐंजल खान लाई 95 फीसदी अंक, भामाशाह आदिल ने गिफ्ट की 7 लाख की कार

Student Gets Car In Gift: इस पहल का उद्देश्य मेधावी छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है।

less than 1 minute read
Apr 15, 2026
छात्रा ऐंजल खान को कार की चाबी सौंपते हुए
छात्रा ऐंजल खान को कार की चाबी सौंपते हुए

Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक प्रेरणादायक पहल सामने आई है। कक्षा 10वीं बोर्ड टॉपर छात्रा ऐंजल खान को शानदार प्रदर्शन के लिए स्विफ्ट कार भेंट कर सम्मानित किया गया। ऐंजल ने 95.50 प्रतिशत अंक हासिल कर न सिर्फ स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

भामाशाह की अनोखी पहल, बेटियों को मिला बड़ा सम्मान

यह सम्मान स्थानीय भामाशाह और समाजसेवी आदिल खन द्वारा दिया गया। उन्होंने टॉपर छात्रा को कार भेंट कर शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल पेश की। सिर्फ टॉपर ही नहीं बल्कि 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली पांच अन्य छात्राओं को भी एक-एक लाख रुपए के चेक देकर सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य मेधावी छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है।

सरकारी स्कूलों के प्रति बढ़ा विश्वास

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद आदिल खान ने कहा कि ऐसे आयोजन सरकारी स्कूलों के स्तर को ऊंचा उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा, यह पहल न केवल छात्रों को प्रेरित करेगी, बल्कि समाज में सरकारी स्कूलों के प्रति भरोसा भी बढ़ाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह के प्रयास भविष्य में और बेहतर परिणाम देने में सहायक होंगे।

मेहनत और मार्गदर्शन से मिली सफलता

टॉपर छात्रा ऐंजल खान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार और स्कूल के सहयोग के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। ऐंजल ने आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प जताया और अन्य छात्रों को भी मेहनत के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव का संकेत देता है।

Published on:
15 Apr 2026 01:02 pm