सीकर

सीकर जिला परिषद के 49 वार्ड में 163 प्रत्याशी चुनावी मैदान में, डॉक्टर-इंजीनियर से लेकर एडवोकेट तक आजमा रहे किस्मत

गांवों की सरकार के चुनाव में डॉक्टर-इंजीनियर से लेकर एडवोकेट, एमए-बीएड डिग्रीधारी भी मैदान में है। जिला परिषद के 49 वार्ड में अब 163 प्रत्याशी चुनाव में डटे हुए है।
2 min read
• •
Oct 21, 2026
Sikar Zila Parishad Election
सीकर जिला परिषद चुनाव। फोटो: एआई

सीकर। गांवों की सरकार के चुनाव में डॉक्टर-इंजीनियर से लेकर एडवोकेट, एमए-बीएड डिग्रीधारी भी मैदान में है। जिला परिषद के 49 वार्ड में अब 163 प्रत्याशी चुनाव में डटे हुए है। पत्रिका ने पड़ताल की तो रोचक तथ्य सामने आए। सरकार ने इस बार पंचायतीराज चुनाव में भले ही छूट दी हो लेकिन हमारे 87 फीसदी प्रत्याशी उच्च शिक्षित है। वार्ड एक से चुनावी मैदान में उतरने वाले राजेश कुमार एलएलएम किए हुए तो फूलाराम ने बीएससी तक पढ़ाई की है। वहीं, वार्ड दो की प्रत्याशी कृतिका चौधरी ने डॉक्टरी की पढ़ाई की है।

इसके अलवा वार्ड तीन की प्रत्याशी गणपति बाटड़ एमए, रजनी एमए-बीएड व बबीता बीएससी पास कर चुकी है। वार्ड 11 की बात करें तो यहां प्रत्याशी व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला एमए पास है तो महेन्द्र सिंह मुवाल ने बीएससी तक पढ़ाई की है। वार्ड 12 के प्रत्याशी मुकेश खोखर ने बीए तो सुरेन्द्र सिंह ने इंजीनियरिंग की है।

वार्ड 18 से चुनाव मैदान में उतरने वाली भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष इंदिरा चौधरी एमए-एलएलबी तक पढ़ाई की हुई है। जबकि संजू कुमावत ने एमए किया है। 38 की बात करें तो यहां से प्रत्याशी रणवीर सिंह जाट व विजय खटकड़ ने स्नातक पढ़ाई किए हुए है। वार्ड 44 से प्रत्याशी ताराचंद धायल ने एमए व एलएलबी, रेखा जांगिड़ ने एमए व अनिल बुरड़क ने भी लॉ की पढ़ाई की है।

चुनाव में इन मुद्दों की गूंज

1. यमुना जल : शेखावाटी में सबसे बड़ी पेयजल है, ऐसे में सभी दलों की ओर से पानी के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी है। भाजपा की ओर गांवों की सरकार के चुनाव में यमुना जल समझौते को सबसे ज्यादा भुनाने की तैयारी है। वहीं कांग्रेस व माकपा की ओर से भी यमुना जल समझौते लेकर लगातार सरकार को निशाने पर लिया जा रहा है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार ढ़ाई साल में भी काम शुरू नहीं करा सकी।

2. संभाग व जिला : कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों की ओर से भाजपा राज में सीकर संभाग व नीमकाथाना जिला रद्द होने के मुद्दे को आगे बढ़ाया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में यह मुद्दा कमजोर है वहां विपक्ष की ओर से स्थानीय मुद्दों के जरिए मतदाताओं को साधा जा रहा है। कई पंचायत समिति क्षेत्रों में चिकित्सा, सड़क आदि क्षेत्र में हुए कामों को लेकर भी भाजपा प्रत्याशी मतदाताओं के बीच में पहुंच रहे है।

जनता बता रही समस्या, प्रत्याशी कर रहे वादे

पहले चरण का प्रचार प पूरी तरह रफ्तार पकड़ रहा है। चुनाव में जनता की ओर से खुलकर समस्याएं प्रत्याशियों के सामने रखी जा रही है। ग्रामीण कृष्ण जाखड़ ने बताया कि नंदीशाला, हाईटेक अस्पताल, एंबुलेंस सेवा व ई-लाईब्रेरी सहित अन्य मुद्दे गूंज रहे है। उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों की ओर से इन समस्याओं का समाधान कराने के दावे-वादे भी किए जा रहे हैं। 06 पंचायत समितियों के 140 वार्डों में 484 अभ्यर्थी चुनाव मैदान मेंगांवों की सरकार के चुनाव में बिसात बिछना शुरू हो गई है।

पहले चरण में नामांकन दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रचार अभियान शुरू हो गया है। दूसरी तरफ पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया लगातार जारी है। पहले चरण में जिले की अजीतगढ़, खंडेला, नीमकाथाना, पाटन, पिपराली एवं श्रीमाधोपुर पंचायत समितियों में सदस्य पद के निर्वाचन के लिए 140 वार्डों में 484 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है।

इतने प्रत्याशी मैदान में

क्र. सं.क्षेत्र / पंचायत समितिप्रत्याशियों की संख्या
1अजीतगढ़55
2खंडेला117
3नीमकाथाना100
4पाटन82
5पिपराली54
6श्रीमाधोपुर76
7जिला परिषद वार्ड163
कुल योगसभी क्षेत्र647