21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Panchayat Election: पहले चरण का चुनावी शोर थमा, अब वोटर्स के हाथों में कमान; मतदान दलों की रवानगी आज

Rajasthan Panchayat Elections 2026: पंचायत चुनाव को लेकर सियासी टकराव का दौर अब अंतिम चरण की ओर बढ़ गया है। पहल चरण की 16 जिला परिषदों व 10-पंचायत समितियों में मंगलवार की चुनावी शोर थम गया, अब मतदाताओं के हाथ में कमान आ गई है।
2 min read
Google source verification
rajasthan panchayat elections

Rajasthan Panchayat Elections (Patrika Creative Photo)

जयपुर। पंचायत चुनाव को लेकर सियासी टकराव का दौर अब अंतिम चरण की ओर बढ़ गया है। पहल चरण की 16 जिला परिषदों व 10-पंचायत समितियों में मंगलवार की चुनावी शोर थम गया, अब मतदाताओं के हाथ में कमान आ गई है। इसके साथ ही अब दावेदारों के समर्थकों और परिजन की गली मोहल्लों की पंचायत और घर-घर मनुहार के लिए भाग-दौड़ तेज हो गई है, कोई पर्ची देने के बहाने घर-घर पहुंच रहा है तो कोई मोहल्लों के प्रभावशाली व्यक्ति को साथ लेकर नमस्कार करने पहुंच रहा है। इस बीच मतदान दल बुधवार यानी आज इन क्षेत्रों के 2,392 वार्डों में मतदान कराने के लिए रवाना हो जाएंगे, जो 5 दिन और रात गांव में ही बिताएंगे।

ये मतदान कर्मी बुधवार को अपन बूथ पर पहुंचते ही जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए गुरुवार सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होने वाले मतदान की तैयारी शुरू कर देंगे। इस दौरान मतदान केंद्र सजाने के साथ ही व्यवस्थित मतदान, छाया पानी की व्यवस्था की जाएगी। प्रत्याशियों के एजेंट्स की मौजूदगी में पहले ईवीएम की जांच की जाएगी और उसके बाद मतदान होगा। वोटिंग का परिणाम 20 नवम्बर को आएगा।

जयपुर जिले में 10 हजार कार्मिक कराएंगे चुनाव

जयपुर जिले में पहले चरण में आठ पंचायत समितियों के कुल 146 वार्डों के लिए 797 मतदान केंद्रों पर कुल 7 लाख 43 हजार 640 मतदाता मत डालेंगे। इन मतदान केंद्रों पर करीब साढ़े पांच हजार कर्मचारी मतदान कराएंगे, वहीं साढ़े चार हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।

शुक्रवार को वार्ड पंच-सरपंच नामांकन

शुक्रवार को इन क्षेत्रों की 3,314 ग्राम पंचायतों में वार्ड पंच व सरपंचों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। शनिवार को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वार्ड पंच व सरपंच के लिए मतदान होगा, जिसके बाद चुनाव परिणाम घोषित होगा। ये विजेता वार्ड पंच रविवार को उप सरपंच का चुनाव करेंगे।

पहले चरण में इन जिलों में चुनाव

अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड, जोधपुर, फलौदी, कोटा, नागौर, पाली, राजसमन्द, सिरोही और उदयपुर। (कुछ जिलों में पंचायत समिति व ग्राम पंचायत चुनाव एक से अधिक चरण में)

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026