Simhastha

यह बाबा दस साल से नहीं बैठे जमीन पर

गुजरात के रामपीर मंदिर बाबरु महासणा स्थित आश्रम के महंत गोपालानंदगिरि 
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Apr 2016, 5:25 PM IST
simhastha
simhastha
उज्जैन. श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के 13 मढ़ी के ब्रह्मलीन अष्टकौशल महंत गौतमगिरि महाराज के शिष्य महंत गोपालानंदगिरि महाराज ने गुरुवार रात 11.38 बजे अपनी खड़ेश्वरी तपस्या के 10 साल पूर्ण किए। गुजरात के रामपीर मंदिर बाबरु महसाणा स्थित आश्रम के महंत गोपालानंदगिरि ने 2006 में इस तपस्या को 51 वर्ष की उम्र में शुरू किया था।

जनकल्याण की भावना को लेकर शुरू की गई तपस्या गुरुवार रात 11.38 बजे 10 साल पूर्ण कर 11वें साल में प्रवेश किया। इस अवसर पर अखाड़े के गुरुभाई 14 साल से खड़ेश्वरी तपस्या कर चुके महंत राजराजेश्वरीगिरि, फल्हारी तपस्वी महंत सुभाषगिरि महाराज ने खीर प्रसाद तैयार कर भक्तों में वितरण किया। महंत ने बताया कि खड़ेश्वरी की इस तपस्या को वे लंबे समय तक जारी रखेंगे।
Published on: