5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अघोर तांत्रिक शिवानी दुर्गा का दावा, सिंहस्थ में गिरेगा ब्रिज

गुरु-चांडाल योग का दिखेगा असर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 7 Apr 2016, 2:35 PM IST

shivani durga

shivani durga

उज्जैन. अपने तंत्र-मंत्र और भविष्यवाणियों के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहने वाली अघोर तांत्रिक शिवानी दुर्गा अब यह दावा कर रही हैं, कि सिंहस्थ में जितने भी नए ब्रिज बने हैं, उनमें से कोई एक ब्रिज गिर सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है।

मेरा मकसद भ्रम फैलाना नहीं
अघोर तांत्रिक शिवानी दुर्गा द्वारा भविष्यवाणी की गई है कि आने वाले सिंहस्थ के दौरान कोई एक ब्रिज गिर सकता है। दुर्गा ने बताया कि इस समय सिंहस्थ में जो चांडाल योग बन रहा है, उसका असर दिखना शुरू हो गया है। सड़क धसना, आंधी-तूफान आना, कैम्प में बनाई जा रही दीवारें गिरना, सुविधाएं नहीं मिलने पर साधु-संतों का विवाद होने जैसे कई उदाहरण हैं। उनका कहना है कि मेरा मकसद भ्रम फैलाना नहीं, बल्कि आमजन को सूचित करना है। पूर्व में भी कई भविष्यवाणी मां अघोर तांत्रिक के द्वारा की गई, जो सत्य पाई गई।

ब्रिज से निकल रही थी, तब हुआ अहसास
तीन-चार दिन पहले अघोर शिवानी तांत्रिक ब्रिज से गुजर रही थी, तब उनको आभास हुआ कि ब्रिज गिर रहा है। शिवानी तांत्रिक ने बताया सिंहस्थ क्षेत्र आए संतों की सुरक्षा करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।