Simhastha

सिंहस्थ में मधुमेह मुक्त भारत अभियान की होगी शुरुआत 

बेंगलुरु के विशेषज्ञ 10 दिन सिखाएंगे योग स्वामी अनंतदेवगिरि के कैंप में होगा आयोजन

less than 1 minute read
Feb 29, 2016
उज्जैन. सिंहस्थ में इस बार स्वामी अनंतगिरि के कैंप में भारत को मधुमेह मुक्त बनाने के अभियान की शुरुआत होगी। मेले के दौरान 10 दिन तक कैंप में शिविर चलेगा। इसमें मधुमेह पीडि़तों को नि:शुल्क ऐसे योग, प्राणायाम सिखाए व कुछ आयुर्वेदिक दवाइयां दी जाएंगी, जिससे शुगर नियंत्रित होगी। इसके लिए बेंगलुरु से विषय विशेषज्ञ यहां आएंगे।
स्वामी विवेकानंद योग संस्थान बेंगलुरु की ओर से मधुमेह मुक्त भारत अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत उज्जैन सिंहस्थ से हो रही है। अभियान से जुड़े स्वामी अनंतगिरि (वृंदावन) शहर आए हुए हैं। यहां उन्होंने जूना अखाड़े के मुख्य संरक्षक हरिगिरि महाराज से भेंट की। स्वामी अनंतगिरि ने बताया अभियान के तहत 24 अप्रैल से 03 मई तक मुल्लापुरा-चिंतामण रोड स्थित उनके कैंप में 10 दिवसीय शिविर लगाया जाएगा। पंजीकृत मधुमेह रोगियों को विशेषज्ञों द्वारा इस बीमारी को दूर करने के लिए योग, प्राणायाम सिखाए जाएंगे।
गीता पर सात दिवसीय प्रवचन
नानाखेड़ा स्थित धर्म विज्ञान प्रयोगशाला द्वारिका संस्था की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें स्वामी अनंतदेवगिरि सात 5 मार्च तक प्रति शाम गीता पर प्रवचन देंगे।
ऐसे चलेगा अभियान
अभियान के तहत चार शिविर लगाए जाएंगे, जो रोगी पहले शिविर में शामिल हुए वह अगले तीन शिविरों में भी 15-15 दिन के लिए भाग लेंगे। पहला शिविर सिंहस्थ में हो रहा है। इसके बाद मंदसौर, राजस्थान और चौथा शिविर ज्योतिरमठ वृंदावन में होगा।
Published on:
29 Feb 2016 10:32 am
Also Read
View All