सिरोही

राजस्थान के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन का बदला नाम, माउंट आबू नहीं.. अब होगा ये नया नाम, जानें इतिहास

Mount Abu Name Changed : राज्य सरकार ने राजस्थान के एकमात्र और सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन माउंट आबू का नाम बदल दिया है। माउंट आबू अब 'आबू राज' के नाम से जाना जाएगा।

less than 1 minute read
Feb 27, 2026
माउंट आबू (फोटो-पत्रिका)

सिरोही। राजस्थान के एकमात्र और सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन माउंट आबू का नाम बदल दिया गया है। राज्य सरकार ने इसकी नई पहचान ‘आबू राज’ के रूप में घोषित की है। इस फैसले के साथ ही वर्षों से प्रचलित ‘माउंट आबू’ नाम इतिहास का हिस्सा बन जाएगा। सरकार का कहना है कि नाम परिवर्तन का उद्देश्य इस क्षेत्र की प्राचीन, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को फिर से स्थापित करना है।

माउंट आबू न केवल राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है, बल्कि यह अपनी ठंडी जलवायु, हरियाली, नक्की झील, दिलवाड़ा जैन मंदिर और गुरु शिखर के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध रहा है। धार्मिक और पौराणिक दृष्टि से भी इस क्षेत्र का विशेष महत्व माना जाता है।

ये भी पढ़ें

Jaipur New Elevated Road: जयपुर में द्रव्यवती नदी पर बनेगी 36 किमी लंबी एलिवेटेड रोड, शहर की बदलेगी तस्वीर, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

माउंट आबू के पुराने नाम

इतिहासकारों के अनुसार, माउंट आबू का प्राचीन नाम अर्बुदारण्य, अर्बुदांचल और अर्बुद पर्वत रहा है। समय के साथ यह क्षेत्र आबूराज और आबूपर्वत के नाम से जाना जाने लगा। वर्ष 1823 में सिरोही रियासत और अंग्रेजों के बीच हुई सहायक संधि के बाद आबूपर्वत का एक हिस्सा अंग्रेजों के अधीन चला गया। बाद में 1845 में अंग्रेजों ने यहां सेनेटोरियम विकसित कर इसे ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया और इसका नाम ‘माउंट आबू’ रख दिया, जो लंबे समय तक प्रचलन में रहा।

सीएम भजनलाल ने की घोषणा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में वित्त विधेयक पर चर्चा के दौरान इस नाम परिवर्तन की घोषणा की। उन्होंने बताया कि माउंट आबू के साथ-साथ जहाजपुर का नाम ‘यज्ञपुर’ और कामां का नाम ‘कामवन’ किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इन बदलावों से संबंधित क्षेत्रों की ऐतिहासिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत को नई मजबूती मिलेगी।

माउंट आबू को मिलेगी पुरानी पहचान

सरकार के इस फैसले के बाद माउंट आबू अब आधिकारिक तौर पर ‘आबू राज’ के नाम से जाना जाएगा, जिससे इसकी प्राचीन पहचान को फिर से प्रमुखता मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें

सीएम भजनलाल शर्मा के बड़े ऐलान: भर्तियां बढ़ीं, पेंशन में इजाफा, यहां देखें बड़ी घोषणाएं

Published on:
27 Feb 2026 10:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर