
CM Bhajan Lal Sharma: फोटो पत्रिका नेटवर्क
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को विधानसभा में वित्त एवं विनियोग विधेयक पर बोलते हुए सदन में कई घोषणाएं की। सबसे बड़ी घोषणा युवाओं के लिए हुई। सरकार ने इस साल एक लाख सरकारी भर्तियों का कैलेंडर जारी किया था। अब इसे बढ़ाकर सवा लाख कर दिया गया है।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 125 रुपए बढ़ोतरी करके इसे 1425 रुपए प्रतिमाह किया गया है। माउंटआबू का नाम आबूराज, जहाजपुर का नाम यज्ञपुर और कामां का नाम कामवन करने की घोषणा भी की गई। सीएम ने जयपुर में ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए द्रव्यवती नदी पर 36 किलोमीटर लम्बी एलिवेटेड रोड बनाने के लिए डीपीआर तैयार करने की घोषणा की। पंचायतों और निकायों को 9200 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
-सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के अनुसार विधायकों के वेतन में होगी बढ़ोतरी
-विधायकों के वेतन में राज्य कर्मचारियों की भांति समय-समय पर महंगाई भत्ते के अनुसार बढ़ोतरी की जाएगी। यह प्रावधान आगामी वित्तीय वर्ष से लागू होगा। विधायकों को एक मोबाइल टैबलेट दिया जाएगा।
-पंचायतीराज संस्थाओं एवं नगरीय निकायों के अध्यक्षों एवं सदस्यों के मानदेय में आगामी वर्ष में 10 प्रतिशत की वृद्धि होगी।
-सरकारी कर्मचारियों आगामी तीन वर्षों में चरणबद्ध रूप से एनबीसीसी पैटर्न पर 3 हजार फ्लेट्स का निर्माण कराया जाएगा।
-राजस्थान वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकार सम्मान योजना के अन्तर्गत वर्तमान में 60 वर्ष से अधिक आयु के अधिस्वीकृत पत्रकारों को दी जाने वाली सम्मान राशि 15 हजार रुपए को बढ़ाकर 18 हजार रुपए प्रतिमाह किया।
-दिवंगत अधिस्वीकृत पत्रकार की पत्नी को अब 7 हजार 500 रुपए की बजाय 9 हजार रुपए मिलेंगे।
-आवासन मण्डल की ओर से पत्रकारों, विधायकों के लिए आवासीय योजना लाई जाएगी
-मिसिंग लिंक सड़कों पर 500 करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च होंगे।
-बिजली तारों को अंडरग्रााउंड करने के लिए 100 करोड़ खर्च होंगे
-बालोतरा में स्किल डवलपमेंट हब बनेगा
-निर्यात बढ़ाने के लिए रिप्स में अधिकतम अनुदान राशि 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ होगी
-निर्माण मजदूरों की मौत पर अब एकमुश्त राशि का भुगतान होगा। अभी एक साथ पैसा नहीं मिलता
-300 नई रोडवेज बसें खरीदी जाएगी
-5000 आदिवासी युवाओं को खुद का उद्योग लगाने के लिए ब्याज मुक्त कर्ज दिया जाएगा
-2000 करोड़ रुपए से स्कूल आधारभूत संरचना कोष बनेगा
-2500 दिव्यांगों को फ्री स्कूटी दी जाएगी
-कोटा-बूंदी क्षेत्र में उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने के साथ ही तीन को क्रमोन्नत करने की घोषणा
-गेहूं के लिए एमएसपी के ऊपर प्रति क्विंटल 150 रुपए बोनस देते हुए 2735 रुपए प्रति क्विंटल में खरीदने की व्यवस्था होगी
-जयपुर मेट्रो फेज टू का 42.80 किलोमीटर की लंबाई का काम 13 हजार करोड़ की लागत से जल्द शुरू होगा।
-450 करोड़ रुपए से अटल बिहारी वाजपेयी ग्लोबल स्किलिंग केंद्र की स्थापना
-एससी-एसटी किसानों की तर्ज पर अब सभी किसान सोलर प्लांट के लिए लैंड यूज चेंज स्थानीय स्तर पर करा सकेंगे
-शहरी क्षेत्रों में लोगों को आसानी से घर उपलब्ध हो सकें, इसके लिए 'मुख्यमंत्री जन आवास योजना' की समीक्षा कर नवीन प्रोग्रेसिव पॉलिसी लाई जाएगी।
-राज्य के प्रमुख शहरों में वर्टिकल ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए वर्तमान में उपलब्ध अग्निशमन सीढ़ी की ऊंचाई तक भवन की ऊंचाई अनुमत करने के स्थान पर नेशनल बिल्डिंग कोड के अनुसार अग्नि सुरक्षा के प्रावधान रखते हुए निर्माण करने पर भवन विनियमों के अनुसार देय ऊंचाई अनुमत की जाएगी।
-संभाग मुख्यालयों एवं अन्य बड़े शहरों जैसे- भीलवाड़ा, अलवर सहित अन्य में सुनियोजित विकास को बढ़ावा देने के लिए आगामी वर्ष 20 टाउन प्लानिंग योजनाएं लाई जाएगी।
-शहरी क्षेत्रों के लिए उपनगरीय सेवाओं तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक हजार नए परमिट जारी किए जाएंगे।
-रोडवेज के लिए 300 नई बसें खरीदेंगे।
-वनों में निवास करने वाले जनजाति क्षेत्र के लोगों को विशेष अभियान चलाकर वनाधिकार के अधिकार पत्र जारी किए जाएंगे।
-गो सेवा नीति लाई जाएगी।
-लोकभवन, विधानसभा, रिफाइनरी सहित अन्य सरकारी भवनों की सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस बल तैनात होगा।
-जयपुर में अटल बिहारी वाजपेयी ग्लोबल सेंटर फॉर एडवांस्ड स्किलिंग की स्थापना
-विद्यालय आधारभूत संरचना कोष बनेगा, 2 हजार करोड़ का फंड
-दुर्घटना में घायल या मृत श्रमिकों के आश्रितों के खाते में सौ फीसदी राशि जमा होगी
-जमवारामगढ़ की हवाहोदी को टूरिज्म हब हब के रूप में विकसित करेंगे
-जयपुर कथक केंद्र पर एक करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे
-धनिए पर मंडी शुल्क 0.50 फीसदी व आढत दर 1 फीसदी
-एक हजार नए अटल ज्ञान केंद्र खोले जाएंगे
-ऑरेंज इकोनॉमी इंसेटिव स्कीम शुरू करेंगे
-एआइ एवं क्वांटम कम्प्यूटिंग मिशन शुरू करेंगे
-महिला सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग यूनिट की संख्या 600 की जाएगी
-पुलिस में तकनीकी संवर्ग के कॉडर का पुनर्गठन
-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व मिड डे मील कुक का मानदेय दस फीसदी बढ़ेगा
-दिव्यांगों को अब 30 जून, 2016 से पदोन्नति में आरक्षण
Published on:
27 Feb 2026 09:06 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
