सिरोही

Rajasthan News: पत्नी के चरित्र पर था शक, सुनसान जंगल में ले जाकर कर दी हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Sirohi Murder Case : सिरोही पुलिस ने गत 9 मई को अनापुर के मामाजी की ओरण में मिले अज्ञात महिला के शव की गुत्थी सुलझाते हुए गुरुवार को उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पति ने पत्नी के चरित्र पर शक के चलते उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया था।

2 min read
May 21, 2026
राजस्थान पुलिस। पत्रिका फाइल फोटो

Sirohi Murder Case : सिरोही। सिरोही पुलिस ने गत 9 मई को अनापुर के मामाजी की ओरण में मिले अज्ञात महिला के शव की गुत्थी सुलझाते हुए गुरुवार को उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पति ने पत्नी के चरित्र पर शक के चलते उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया था । रेवदर थानाधिकारी सीताराम ने बताया कि 9 मई को मामाजी की ओरण अनापुर में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। साक्ष्य नष्ट करने के उद्देश्य से शव को सुनसान जंगल में फेंका गया था।

सूचना पर पुलिस ने तत्काल डॉग स्क्वॉड, एफएसएल और एमओबी टीम की मदद से मौके का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। करीब 12 घंटे के भीतर मृतका की पहचान आशाबेन उर्फ हंसा उर्फ अनासी पत्नी दिनेश कुमार निवासी तारतोल, रामसीन थाना जालोर हाल नाडियाड गुजरात के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

ये भी पढ़ें

Sirohi Crime: जंगल में मिला महिला का शव, आसपास मिला ऐसा सामान; मच गई सनसनी

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इनमें 9 मई को एक संदिग्ध कार जसवंतपुरा से घटनास्थल की ओर जाती नजर आई। कार के नंबर के आधार पर मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाई गई और मृतका के पति दिनेश कुमार 44 निवासी तारतोल को संदिग्ध मानते हुए नामजद किया गया ।

पुलिस से बचने कीटनाशक का सेवन किया

पुलिस ने बताया कि दिनेश कुमार ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की तत्परता से उसका उपचार कराया गया। स्वास्थ्य ठीक होने पर 21 मई को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया गया है तथा कार से मिले खून के नमूनों को फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है । आरोपी के कब्जे से मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।

जंगल में ले जाकर लोहे के पाइप से हत्या

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दिनेश कुमार अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था । इसी शक के कारण उसने सुनियोजित तरीके से पत्नी को नाडियाड से रामसीन लाया और 9 मई को वापस नाडियाड ले जाने का बहाना बनाकर अनापुर के जंगल में ले गया। वहां उसने लोहे के पाइप से वार कर पत्नी की हत्या कर दी, जिसकी उसने स्वीकार किया है।

ये भी पढ़ें

Mount Abu: सर्वे ऑफ इंडिया के वीरान खंडहर क्वार्टर में महिला की संदिग्ध मौत, बच्चों को लेकर आधी रात गांव भागा पति
Published on:
21 May 2026 08:38 pm
Also Read
View All