खेल

PKL 2024 Auction: बेंगलुरु बुल्स पहुंचते ही परदीप नरवाल का बड़ा ऐलान, अब डिफेंडर्स की बनेगी रेल!

Pardeep Narwal in PKL 11: पीकेएल के इतिहास में सबसे ज़्यादा रेड पॉइंट हासिल करने वाले खिलाड़ी परदीप नरवाल को बेंगलुरु बुल्स ने 70 लाख रुपये में खरीदा।

2 min read

Pro Kabaddi 2024 Auction Updates: प्रो कबड्डी लीग 2024 ऑक्शन के पहले दिन पीकेएल इतिहास के 4 सबसे तुफानी रेडर्स पर बोली लगी। इसमें से 2 रेडर्स को उनकी पूर्व टीमों ने रिटेन किया तो दो को नए खरीददार मिले। परदीप नरवाल, सिदार्थ देसाई, मनिंदर सिंह और पवन सहरावत पहले दिन सबसे बड़े धुरंधरों में शामिल थे, जिन पर देश और दुनिया की नजर थी। इसमें से परदीप नरवाल और सिद्धार्थ देसाई को नई टीमें मिलीं तो पवन सहरावत और मनिंदर सिंह को उनकी पुरानी टीमों ने रिटेन कर लिया।

मशाल स्पोर्ट्स की ओर से बोलते हुए प्रो कबड्डी लीग के लीग कमिश्नर श्री अनुपम गोस्वामी ने कहा, “पीकेएल सीजन 11 के प्लेयर्स ऑक्शन में कई रिकॉर्ड टूटते देखना वाकई रोमांचक था। हमें यह देखकर गर्व है कि आज 8 खिलाड़ियों ने 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया और सुनील अब तक के सबसे महंगे भारतीय डिफेंडर बन गए। रोमांचक खरीदारी दूसरे दिन भी जारी रहेगी और हम बेसब्री से एक्शन का इंतजार कर रहे हैं।"

PKL में 1800 रेड प्वाइंट्स का लक्ष्य

बेंगलुरू बुल्स में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर, पीकेएल के सबसे सफल रेडर परदीप नरवाल ने कहा, "पीकेएल के अपने सफर में जिस टीम के साथ मैंने शुरुआत की थी, उसमें वापस जाना वाकई अच्छा लग रहा है। मैं बैंगलुरु बुल्स की टीम में युवा खिलाड़ियों के साथ खेलने के लिए उत्सुक हूं। मुझे अपने करियर में 1800 रेड पॉइंट पार करने की उम्मीद है। "

इस बीच, 1.15 करोड़ रुपये में बंगाल वॉरियर्स में वापस गए स्टार रेडर मनिंदर सिंह ने कहा, "मैं वापस आकर बहुत खुश हूं। मैं पिछले सीजन से भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहूंगा और बंगाल वॉरियर्स हमेशा से मेरे लिए घर जैसा रहा है। टीम एक परिवार की तरह है और मैंने उनके साथ 6 साल तक खेला है, इसलिए मैं वापस आकर बहुत खुश हूं।"

Published on:
16 Aug 2024 01:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर