श्री गंगानगर

Rajasthan: पूर्व पार्षद से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी, बोला- ‘लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई हूं’

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूर्व पार्षद को विदेश से कॉल आया, जिसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई आरजू बिश्नोई बताकर रकम की मांग की। नहीं देने पर परिवार को खत्म करने की धमकी दी है। पत्नी इस बार वार्ड 27 से बीजेपी प्रत्याशी है।
2 min read
Lawrence Bishnoi
लोरेंस बिश्नोई ( File Photo-ANI)

श्रीगंगानगर। नगर परिषद चुनाव के बीच शहर के सेतिया कॉलोनी निवासी कारोबारी और पूर्व पार्षद कमल कुमार नारंग से व्हाट्सऐप कॉल के जरिए पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर उसे, उसके बेटे व परिवार को गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। नारंग ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई आरजू बिश्नोई बताया।

पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खास बात यह है कि नारंग की पत्नी रवीना नारंग नगर परिषद के वार्ड 27 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। कोतवाली पुलिस को दी रिपोर्ट में पीड़ित कमल कुमार नारंग ने बताया कि रीको क्षेत्र में उसकी अमृत आयुर्वेदिक के नाम से आयुर्वेदिक दवाइयां बनाने की फैक्ट्री है।

कॉल पर क्या बोला ?

कमल नारंग ने बताया कि 3 सितंबर की शाम करीब 6 बजकर 9 मिनट पर उसके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप की मिस्ड कॉल आई। उस समय वह किसी परिचित से फोन पर बात कर रहा था, इसलिए कॉल रिसीव नहीं कर सका। रिपोर्ट के अनुसार करीब 6 बजकर 10 मिनट पर नारंग ने उसी नंबर पर व्हाट्सअप कॉल बैक की। कॉल उठाने वाले व्यक्ति ने कथित तौर पर अपना नाम आरजू बिश्नोई बताया और खुद को लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई बताते हुए 5 करोड़ रुपए की मांग की।

पीड़ित के बारे में आरोपी को जानकारी

नारंग ने पुलिस को बताया कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने उसके फार्म हाउस और सेतिया कॉलोनी स्थित घर का जिक्र किया। आरोप है कि उसने दो दिन का समय देते हुए कहा कि परिवार की गतिविधियों की पूरी जानकारी उसके पास है। रिपोर्ट में बड़े बेटे हर्षल नारंग की गतिविधियों पर नजर होने का दावा किए जाने की भी बात कही गई है।

सीधे गोली मारने की धमकी

परिवादी के अनुसार कॉल करने वाले ने रकम नहीं देने पर अगली बार फोन नहीं करने और सीधे गोली मारने की धमकी दी। कुछ देर बाद उसी व्हाट्सएप नंबर से एक वॉयस मैसेज भी आया। नारंग का आरोप है कि इसमें पांच करोड़ रुपए की मांग दोहराते हुए उसे, उसके बेटे हर्षल और परिवार को गोली मारने की धमकी दी गई। नारंग ने पुलिस को दी रिपोर्ट में कहा कि धमकी मिलने के बाद वह और उसका परिवार डरा हुआ है। कोतवाली में मामला दर्ज कर जांच सीआई तेजवंत सिंह को दी गई है।

यह वीडियो भी देखें :

गत दो सप्ताह में छह लोगों को धमकी

पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि गत दो सप्ताह में छह लोगों को रंगदारी मांगने की धमकी आई है, इस संबंध में संबंधित थानों में मामला दर्ज किए गए हैं। धमकी देने वाले लोगों की पहचान कराई जा रही है, उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जा सकेगा। एसपी ने लोगों से ऐसी धमकियों की अनदेखी कर पुलिस से संपर्क करने की अपील की है।

Updated on:
05 Sept 2026 10:02 pm
Published on:
05 Sept 2026 09:57 pm
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद