सूरत

लोगों को 11 दिन से नहीं मिल रहा पानी

बिल्डर पर लगाया बकाया बिल जमा नहीं करने का आरोप, पहुंचे पुलिस स्टेशन

2 min read
Aug 08, 2018
लोगों को 11 दिन से नहीं मिल रहा पानी

बारडोली. वाटर वक्र्स का बिल जमा नहीं होने पर ने सूरत जिले की कड़ोदरा नगरपालिका क्षेत्र की ओमकार रेसिडेंसी में वाटर वक्र्स का कनेक्शन काट दिया। बीते 11 दिनों से लोगों को पानी नहीं मिल रहा। बिल्डर पर बिल जमा नहीं करने का आरोप लगाते हुए सोसायटी के लोग बुधवार को पुलिस स्टेशन पहुंचे और बिल्डर के खिलाफ शिकायत देते हुए अपनी मुश्किल बताई।

जानकारी के अनुसार ओमकार रेसिडेंसी में 40 मकान है। फिलहाल इस सोसाइटी में 29 परिवार रहते है। आरोप है कि बिल्डर हर महीने सोसाइटी निवासियों से मेंटिनेंस की राशि वसूलता है, लेकिन वाटर वक्र्स की बिजली का भगुतान नहीं किया गया। बिजली बिल जमा नहीं होने से विज कंपनी के अधिकारियों ने 11 दिन पहले बिजली कनेक्शन काट दिया।

ये भी पढ़ें

एमएमटीएच पर आइआरएसडीसी की टीम ने सुना मनपा का पक्ष

इस कारण सोसायटी में लोगों को पानी नहीं मिल रहा। आरोप है कि बिजली कंपनी का 20 हजार से अधिक का बिल बकाया है और बिल्डर बात करने को भी तैयार नहीं है। हर तरफ से निराश लोग बुधवार को कड़ोदरा जीआईडीसी पुलिस थाने पहुंचे और बिल्डर के खिलाफ शिकायत की।

युवक फांसी पर झूला

ओलपाड तहसील के परिया गांव में उत्तर प्रदेश के युवक ने बहन की शादी में नहीं जा सकने के कारण गले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार सूरत ओलपाड तहसील के परिया गाँव के माधव एपार्टमेंट निवासी मूल उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बाबेरु तहसील के पालि गांव का संतोषी अवध लाला कुशवाह (24) अपने बहनोई रामप्रकाश कुशवाह के साथ यहां रहकर परिया पाटिया के पास पटेल इंडस्ट्रियल नाम के लूम्स के कारखाने में कम करता था। गत 27 मई को संतोषीलाल की बहन की शादी थी, जिसमें वह परिवार की न आर्थिक मदद कर सका और न शादी में ही शामिल हो पाया। इसी तनाव में उसने मंगलवार रात कारखाने के पास एक पेड़ पर लटक कर फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें

महापौर ने दी गणपति विसर्जन पर पर्यावरण संरक्षण की हिदायत
Published on:
08 Aug 2018 09:27 pm
Also Read
View All