मिठाई

बच्चों के लिए बनाएं झटपट चॉकलेट कुकीज

बच्चों को चॉकलेट कुकीज बहुत पसंद होती हैं और उन्हें इसे टिफिन में भी दिया जा सकता है।
2 min read
• •
Updated: 19 Apr 2018, 10:29 AM IST
chocolate cookies
chocolate cookies

बच्चों को चॉकलेट कुकीज बहुत पसंद होती हैं और उन्हें इसे टिफिन में भी दिया जा सकता है। हालांकि कोशिश करें उन्हें घर में ही खाने को दें, ताकि वे इसका किस्प टेस्ट ले सकें। इसे बनाना बहुत आसान है। आपको केवल एक बार मेहनत करनी है, आप एक साथ काफी सारी चॉकलेट कुकीज बना कर रख सकते हैं। यहां पढ़ें झटपट चॉकलेट कुकीज की रेसिपी -

सामग्री -

1 1/2 कप मोटी कटी हुई डार्क चॉकलेट
12 मैरी बिस्कुट

छिड़ककर सजाने के लिए
बादाम के कतरन
चॉकलेट वर्मिसेली
खाद्य रंगीन बॉल्स
खाद्य रंगीन स्टारस
खाने वाली चांदी के बॉल्स

विधि -

एक गहरे माईक्रोवेव सुरक्षित बाउल में चॉकलेट डालकर उसे उच्च तापमान पर ३० सेकंड के लिए माइक्रोवेव में पका कर अच्छी तरह से मिला लीजिए। एक तरफ रख दीजिए। एक प्लेट पर एल्यूमीनियम फॉइल की एक शीट रखें। एक तरफ रख दीजिए।

चॉकलेट के मिश्रण में एक मैरी बिस्किुट डालिए और २ कांटे की मदद से चॉकलेट के घोल में पूरे मैरी बिस्किुट को डुबाकर उसे एल्यूमीनियम फॉइल की शीट पर रख दीजिए।

विधि को दोहराकर ११ और चॉकलेट बिस्किुट बना लीजिए। चॉकलेट बिस्कुट पर बादाम के कतरन / चॉकलेट वर्मिसेली / खाद्य रंगीन बॉल्स / खाद्य रंगीन स्टारस / खाद्य चांदी की बॉल्स का छिड़काव करके सजा लीजिए। कम से कम 30 मिनट के लिए रेफ्रीजरेट कीजिए।

पैक कैसे करें
एक हवा बंद टिफिन बॉक्स में भर दीजिए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।