8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों को टिफिन में दें अंकुरित चना मूंग का चीला

बच्चों को टिफिन में चीले बहुत पसंद आते हैं। हालांकि उन्हें पौष्टिक आहार देने का यह एक बेहतरीन तरीका भी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 18 Apr 2018, 11:52 AM IST

sprouted cheela recipe

sprouted cheela recipe

बच्चों को टिफिन में चीले बहुत पसंद आते हैं। हालांकि उन्हें पौष्टिक आहार देने का यह एक बेहतरीन तरीका भी है। अंकुरित चना मूंग का चीला बहुत ही टेस्टी रेसिपी है और यह काफी पौष्टिक भी है। बच्चों की अच्छी ग्रोथ में अंकुरित चना मूंग बहुत फायदेमंद होते हैं। यहां पढ़ें टेस्टी अंकुरित चना मूंग का चीला की रेसिपी -

सामग्री -

अंकुरित किए हुए चना और मूंग - 2-2 कप
गेहूं या चावल का आटा - 1 कप
हरी मिर्च - 1-2
अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
नमक - स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच)
हींग - 1 पिंच
लाल मिर्च - 1-2 पिंच (यदि आप चाहें)
धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
तेल - 2-3 टेबल स्पून

विधि -

हरी मिर्च के डंठल तोड़ कर धो लीजिए, अदरक छील कर, धोइए और बड़े टुकड़े में काट लीजिए। अंकुरित चना और मूंग दाल को मिक्सर जार में डालिए, थोड़ा पानी, हरी मिर्च और अदरक डालकर कर बारीक पीस लीजिए।

मिश्रण को बड़े प्याले में डालिए और आटा डाल कर अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिए। मिश्रण को पकोड़े के घोल जैसा पतला कर लीजिए, नमक, हींग, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और हरा धनिया भी डाल कर मिला दीजिए।

नान स्टिक तवा गैस पर रख कर गरम कीजिए, पहली बार 3-4 बूंदे तेल की डाल कर तवे को चिकना कर दीजिए। एक बड़ा चमचा भर कर मिश्रण, गरम तवे पर डालिए और चमचे से ही घुमाकर, गोल आकार देते हुए पतला चीला फैलाइए। चीले के चारों ओर एक छोटी चम्मच तेल डालिए और एक छोटी चम्मच तेल चीले के ऊपर डालिए।

चीले की ऊपरी सतह का कलर बदलने पर और निचली सतह ब्राउन होने के बाद चीले को पलटिए, चीले को दूसरी ओर से भी हल्का ब्राउन होने तक सेक लीजिए। सिका चीला किसी प्लेट के ऊपर नैपकिन पेपर बिछाकर रखिए या गरम गरम चीला तवे वे उतार कर खाने वाले की प्लेट में रखिए।

एक चीले के बाद दूसरा चीला भी इसी तरह तवे पर फैलाइए और सेकिए। सारे चीले इसी तरह सेक कर तैयार कर लीजिए। अंकुरित चना और मूंग के चीले तैयार हैं, अंकुरित दाल से बने चीले दही और हरे धनिए की चटनी के साथ परोसिए और खाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।