8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों को खिलाएं हैल्दी स्प्राउट ढोकला

आमतौर पर बच्चे स्प्राउट्स खाने में आना कानी करते हैं। यह तो हम सब जानते हैं कि स्प्राउट्स गुणे का खजाना हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 12 Apr 2018, 4:51 PM IST

sprout dhokla

sprout dhokla

आमतौर पर बच्चे स्प्राउट्स खाने में आना कानी करते हैं। यह तो हम सब जानते हैं कि स्प्राउट्स गुणे का खजाना हैं, इससे शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। खासकर ग्रोइंग एज में बच्चों के लिए स्प्राउट्स बहुत जरूरी हैं। अगर आपके बच्चे भी स्प्राउट्स खाने से भागते हैं, तो उन्हें स्प्राउट ढोकला टेस्ट करवाएं। यह स्प्राउट्स से बनाया जाता है, लेकिन यह बहुत ही स्वादिष्ट बनता है जिसे बच्चे टमेटो कैचअप या सांभर के साथ स्वाद लेकर खा सकते हैं। यहां पढ़ें स्प्राउट ढोकला की आसान सी रेसिपी -

सामग्री -

1 कप अंकुरित मूंग
1/2 कप बारीक कटा हुआ पालक
3 हरी मिर्च , कटी हुई
नमक , स्वाद अनुसार
2 टी-स्पून बेसन
1 टी-स्पून फ्रूट सॉल्ट
1 टेबल-स्पून तेल
1 टी-स्पून तिल
1/2 टी-स्पून हींग
3 से 4 करीपत्ते
1 टी-स्पून बारीक कटी हुई हरी मिर्च
तेल , चुपड़ने कि लिए
परोसने कि लिए
ग्रीन चटनी

विधि -

अंकुरित मूंग, पालक और हरी मिर्च को मिक्सर में थोडा पानी डालकर पीस लीजिए और मुलायम पेस्ट बनाइए। अब पेस्ट को एक बर्तन में डालिए उसमे नमक, बेसन और द कप पानी डालकर अच्छे से मिलाइए।

स्टिम करने से पहले, उपर से फ्रूट सॉल्ट और 2 टी-स्पून पानी डालिए। बुलबुले आना शुरू हो, तब उसे धीरे से मिलाइए। 175mm (7 इंच) व्यास की एक थाली को तेल लगाकर उसमे मिश्रण डालिए और गोल आकार में एक समान फैलाइए।

स्टिमर में 10 से 12 मिनट या ढोकला पकने तक स्टिम करें। एक छोटे नॉन-स्टिक पैन में गरम करे और तिल, हींग, करीपत्ते और हरी मिर्च डालकर मध्यम आंच पर थोडा भूनिए। फिर तड़के को ढोकला पर फैलाइए और थोडा ठंडा होने पर चौकोर आकार मे काटें। ग्रीन चटनी के साथ तुरंत परोसिए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।