मिठाई

गर्मियों में ट्राय करें गन्ने के रस की खीर

गन्ने का रस गर्मियों में ठंडक देने का काम करता है, वहीं गन्ने के रस की खीर बहुत ही स्वादिष्ट बनती है।
2 min read
• •
Updated: 4 May 2018, 3:45 PM IST
ganne ke ras ki kheer
ganne ke ras ki kheer

गन्ने का रस गर्मियों में ठंडक देने का काम करता है, वहीं गन्ने के रस की खीर बहुत ही स्वादिष्ट बनती है। अगर आपने अब तक ट्राय नहीं की है तो इस बार गर्मियों में आपको यमी गन्ने के रस की खीर ट्राय करनी चाहिए। इसे ठंडा ही खाएं तब ही आपके इसके स्वाद का जायका ले सकेंगे। यहां पढ़ें गन्ने के रस की खीर की रेसिपी -

सामग्री -

दूध- 2 लीटर
गन्ने का रस- 6 कटोरी
बासमती चावल- एक कटोरी
घी- 1/4 छोटा चम्मच
कटी मेवा- एक छोटी कटोरी

यूं बनाएं -

चावल को धोकर भिगो दें। दूध को डेढ़ लीटर होने तक उबालकर ठंडा होने दें। भीगे चावल का पानी निकालकर घी में सुनहरा होने तक भूनें। अब गन्ने के रस को छानकर गैस पर गर्म करें। जब एक उबाल आ जाए तो चावल डालकर धीमी आंच पर पकाएं। सामान्य खीर की अपेक्षा यह थोड़ी गाढ़ी रहेगी। मेवा डालकर गैस बंद कर दें। ठंडी होने पर ठंडे दूध में मिलाकर सर्व करें।

दूधिया हलवा

सामग्री -

बासी रोटी, परांठा या पूड़ी- 4
फुल क्रीम दूध- एक लीटर
कद्दूकस गुड़- एक बड़ा चम्मच
इलायची पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
बारीक कटी मेवा- एक बड़ा चम्मच
घी- एक बड़ा चम्मच
कंडेंस्ड मिल्क- 2 बड़ा चम्मच

यूं बनाएं -

रोटी को मिक्सी में बारीक पीस लें। गर्म घी में इलायची पाउडर डालकर मैश की हुई रोटी डालकर धीमी आंच पर भूनें। दूध को उबालें। भुनी रोटी को उबलते दूध में डालकर हल्का गाढ़ा होने तक पकाएं। जब मिश्रण हल्का सा गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें। गुड़ और कंडेंस्ड मिल्क डालकर चलाएं। मेवा डालकर सर्व करें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।