मिठाई

गणेश चतुर्थी स्पेशल : प्रसाद में चढ़ा सकते हैं मूंग दाल के लड्डू

गणेश जी को मोदक और लड्डू बहुत पसंद होते हैं, यही वजह है कि उन्हें मोदक और लड्डुओं का ही भोग लगाया जाता है।
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2018, 1:46 PM IST
Moong dal laddu
Moong dal laddu

गणेश जी को मोदक और लड्डू बहुत पसंद होते हैं, यही वजह है कि उन्हें मोदक और लड्डुओं का ही भोग लगाया जाता है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर आप भी अगर गणेश जी को अपने हाथों से बना कर लड्डू चढ़ाना चाहते हैं तो हम इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। यहां पढ़ें मूंग दाल के लड्डू और पिस्ता वाले लड्डू बनाने की रेसिपी -

मूंग दाल के लड्डू

सामग्री -

मूंग की धुली दाल-दो कप
देसी घी-पौन कप
चीनी-पौन कप
खोया-आधा कप
बारीक सूजी-दो छोटे चम्मच
बादाम पिस्ते-सजाने के लिए
इलायची पाउडर-आधा छोटा चम्मच

बनाने का तरीका -

दाल को दो घंटे भिगोएं व महीन पीसें। चीनी से डेढ़ तार की चाशनी बनाएं। घी में सूजी गुलाबी होने तक भूनें। इसमें दाल की पिट्ठी डालें व धीमी आंच पर चलाते रहें। सुनहरा होने पर चाशनी, इलायची डाल चलाते हुए पकाएं। किनारे छोड़ दे तो गैस बंद करें। इससे मोदक या लड्डू बनाकर गणपति को भोग लगाएं।

पिस्ता वाले लड्डू

सामग्री -

काजू-एक कप
पिस्ता-एक कप
चीनी-एक कप
देसी घी-दो-तीन छोटे चम्मच
पिसी इलायची-एक छोटा चम्मच
बादाम कतरन-सजाने के लिए

बनाने का तरीका -

काजू व पिस्ता मिक्सी में पीस लें। पैन में चीनी व आधा कप पानी डालकर एक तार की चाशनी बनाएं। इसमें काजू व पिस्ते का पाउडर डालें। इसमें देसी घी व इलायची पाउडर मिला तेजी से हाथ चलाते हुए पकाएं। मिश्रण किनारे छोडऩे लगे तो गैस बंद करें। थोड़ा ठंडा होने पर इससे मध्यम आकार के लड्डू बना लें। बादाम कतरन से सजाएं।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।