30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गणेश चतुर्थी पर बनाएं नारियल के मोदक

गणेश चतुर्थी के मौके पर सिद्धि विनायक को प्रसन्न करने के लिए मोदक व लड्डू बनाएं जाते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 12 Sep 2018, 10:40 AM IST

Nariyal Modak

Nariyal Modak

गणेश चतुर्थी के मौके पर सिद्धि विनायक को प्रसन्न करने के लिए मोदक व लड्डू बनाएं जाते हैं। इन रेसिपी से आप भी घर में इन मिष्ठानों को आसानी से तैयार कर सकती हैं।

नारियली मोदक

सामग्री -

चावल का आटा- एक कप
ताजा नारियल-डेढ़ कप (घिसा हुआ)
खसखस- आधा छोटा चम्मच
गुड़- एक कप
इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
बादाम व पिस्ता कतरन- दो - दो बड़े चम्मच
नमक- एक चौथाई छोटा चम्मच
केसर- आधा छोटा चम्मच

बनाने का तरीका -

सबसे पहले एक पैन में दो कप पानी में नमक डालकर गैस पर रखें। दो-चार उबाल आने पर इसमें चावल का आटा डालकर लगातार हिलाते हुए पकाएं। जब मिश्रण एक जगह इक होने लगे तो गैस बंद कर दें। इसे ठंडा होने दें।

मोदक का भरावन -

इसे बनाने के लिए पैन में कद्दूकस किया नारियल, गुड़, इलायची, केसर व बादाम-पिस्ते डालकर तीन-चार मिनट पकाएं। इसे भी ठंडा होने दें। तैयार चावल के आटे से छोटी-छोटी लोईयां बनाएं। इनके बीच में नारियल वाला मिश्रण भरकर मोदक बनाएं व इन्हें 10 से12 मिनट के लिए भाप पर पकाएं। अब मोदक को पिस्ता कतरन से सजाकर गणेश जी को भोग लगाएं।

बेसनी मोदक

सामग्री -

बेसन-दो कप
देसी घी-पौन कप
बूरा चीनी- एक कप
इलायची पाउडर-एक छोटा चम्मच
पिस्ता-सजाने के लिए

बनाने का तरीका -

मोटे पैंदे वाली कढ़ाही में घी गर्म करें। अब इसमें बेसन डालकर एकदम धीमी आंच पर लगातार हाथ चलाते हुए भूनें। यह तब तक भूनते रहें जब तक बेसन की रंगत हल्की सुनहरी न होने लगे। जैसे ही बेसन से खुशबू आने लगे तो इसमें पिसी हुई चीनी, इलायची डालकर गैस को बंद कर दें। थोडा ठंडा होने दें। फिर इसमें बुरा चीनी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। इस तैयार मिश्रण से मध्यम आकार के मोदक बनाएं और पिस्ता कतरन से सजाकर गजानन्द को भोग लगाएं।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।