30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस तरीके से भी खा सकते हैं ओट्स

विटामिन बी व ई युक्त ओट्स मधुमेह, बीपी, कब्ज, त्वचा, बालों और गर्भवती के लिए फायदेमंद है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 31 Aug 2018, 4:57 PM IST

chocolate,chocolate supply at risk,dark chocolate,mexican hot chocolate,Chocolate ICC World Cup Trophy,world chocolate day,

chocolate,chocolate supply at risk,dark chocolate,mexican hot chocolate,Chocolate ICC World Cup Trophy,world chocolate day,

विटामिन बी व ई युक्त ओट्स मधुमेह, बीपी, कब्ज, त्वचा, बालों और गर्भवती के लिए फायदेमंद है।

सामग्री -

100 ग्राम भुना हुआ ओट्स
2 बड़े चम्मच मूंगफली का मक्खन
2-3 चम्मच शहद
ग्रीसिंग प्लेट के लिए थोड़ा घी

ऐसे बनाएं -

पैन को गैस पर गर्म करें। मध्यम आंच पर मूंगफली का मक्खन और शहद डालकर 1 मिनट तक स्पून से हिलाते रहें। अब भुना ओट्स मिलाकर मिश्रण के मिलने तक स्पून चलाएं। अब एक प्लेट में घी लगा लें और मिश्रित सामग्री को प्लेट में फैला लें। ठंडा होने के बाद अपनी पसंद के आकार में काट लें और इसे फ्रिज में जमने के लिए रख दें।

अचारी पनीर टिक्का

सामग्री -

अचारी मॅरीनेड के लिए
1/2 कप दही
1 टेबल-स्पून हरीमिर्च का आचार
1 टी-स्पून कटा लहसुन
1 टी-स्पून सौंफ
1/4 टी-स्पून मेथी दाना
1/4 टी-स्पून कलौंजी
1 टी-स्पून जीरा
1/4 टी-स्पून हल्दी पाउडर
1 टेबल-स्पून राई का तेल
नमक , स्वाद अनुसार

अन्य सामग्री
2 कप 37 mm (1 1/2'') के चकोर टुकड़ो में कटा पनीर

परोसने के लिए
दही वाली पुदीना चटनी

विधि -

अचारी मॅरीनेड के लिए
दही, हरीमिर्च का आचार और लहसुन को मिक्सर में डालकर मुलायम पेस्ट बना लीजिए। एक बाउल में निकालकर एक तरफ रख दीजिए। शेष बची सारी सामग्री को ब्लैंडर में डालकर दरदरा पीस लीजिए। दरदरे पिसे पाउडर और दहीं के पेस्ट को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए। एक तरफ रख दीजिए।

एक बाउल में पनीर और अचारी मॅरीनेड को डालकर हल्के हाथ से मिलाइए और 20 मिनट के लिए एक तरफ रख दीजिए। मॅरीनेड किए हुए पनीर के टुकडों को स्कीवर में पिरोकर चारों तरफ से भूरा होने तक बारबेक्यू पर ग्रिल कीजिए। स्कीवर में से निकालकर दही वाली पुदीना चटनी के साथ परोसिए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।