30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात को नहीं आती नींद तो जरूर खाएं ये चीज

खसखस में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम प्रचुर मात्रा में होते हैं। ये हड्डियों, मुंह के छाले अल्सर, गुर्दे की पथरी, अनिद्रा और शरीर दर्द में फायदेमंद है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 24 Aug 2018, 2:51 PM IST

khaskhas gulgula

khaskhas gulgula

खसखस में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम प्रचुर मात्रा में होते हैं। ये हड्डियों, मुंह के छाले अल्सर, गुर्दे की पथरी, अनिद्रा और शरीर दर्द में फायदेमंद है। इसे खाने के बहुत तरीके हैं। यहां हम आपको खसखस क गुलगुले बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। खसखस के गुलगुले बनाना बहुत ही आसान है और यह बहुत स्वादिष्ट भी लगते हैं। यहां पढ़ें खसखस के गुलगुले बनाने की रेसिपी -

सामग्री -

250 ग्राम मैदा
१00 ग्राम बूरा
दो छोटे चम्मच नारियल पाउडर
2 छोटे चम्मच खसखस
15 बादाम
8-10 किशमिश
एक छोटा चम्मच घी
तलने के लिए आवश्यकता के अनुसार तेल या घी

ऐसे बनाएं -

किशमिश और बादाम को बारीक पीस लें। मैदा में नारियल पाउडर, बूरा, खसखस, घी और बारीक पिसा किशमिश और बादाम पाउडर मिलाकर, पानी डालकर आटे की तरह गूंथकर एक घंटे के लिए रख दें। एक घंटे के बाद आटे की छोटी लोइयां बनाकर, कढ़ाई में तेल या घी गर्म करके, लोइयों को हल्का सुनहरा होने तक तलें। इस प्रकार से तैयार खसखस के गुलगुलों को ठंडा या गर्म परोस सकते हैं। चार-पांच दिन तक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

वर्मिसीली उपमा पौष्टिक

वर्मिसीली मे प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट सोडियम पोटैशियम व विटामिन बी 12 प्रचुर मात्रा मे होता है। यह पाचन तंत्र के लिए अच्छा है। पचने मे हल्का व पौष्टिक है सर्दी के मौसम में ताजे मटर भी डाल सकते हैं।

सामग्री -

एक कटोरी वर्मिसीली
छोटे टुकड़ों मे कटा-आलू और गाजर
2-3 हरी मिर्च
एक छोटी चम्मच धुली उड़द दाल
4-5 करी पत्ते
आधा चम्मच राई
एक चुटकी हींग
बारीक कटा हरा धनिया
चार चम्मच तेल
नमक स्वादानुसार

ऐसे बनाएं -

कढ़ाई मे दो चम्मच तेल गरम होने पर वर्मिसीली को भूनकर प्लेट मे निकाल लें। अब कढ़ाई में तेल लेकर राई, हींग से तडक़ा देकर करी पत्ते, बारीक कटे प्याज, आलू, गाजर, हरी मिर्च नरम होने तक पकाएं। अब इस मिश्रण में भुनी हुई वर्मिसीली, दो कटोरी पानी और स्वादानुसार नमक डालने के बाद पानी सूखने तक पका लें। हरा धनिया के साथ गार्निश करके वर्मिसीली उपमा सर्व करें। यह पौष्टिक नाश्ता बच्चों व बड़ों को पसंद आता है।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।