
dark chocolate samosa
रक्षाबंधन पर अगर आप वही मिठाईयां खा खा कर बोर हो गए हैं तो इस बार कुछ नया ट्राय करें। अगर आप पारंपरिक मिठाई नहीं बनाना चाहते तो इस बार ट्राय करें डार्क चॉकलेट समोसा। यह मिनी समोसे बहुत ही टेस्टी बनते हैं और इसके अंदर भरी चॉकलेट किसी का भी दिल ललचा सकती है। खास बात यह है कि इसे फ्रिज में रखकर कई दिनों तक खाया जा सकता है और इनमें किसी तरह की मिलावट भी नहीं होती। खासकर यह बच्चों को बहुत ही ज्यादा पसंद आते हैं। यहां पढ़ें डार्क चॉकलेट समोसा बनाने की रेसिपी -
सामग्री -
डार्क चॉकलेट घिसा हुआ 1 कप
मैदा कप
कैस्टर शुगर / बारीक चीनी 4 बड़ा चम्मच
घी 2 बड़े चम्मच
पिस्ता स्लीवर्स 1 बड़ा चमचा
चीनी 1 कप
ऑइल तलने के लिए
विधि -
एक बाउल में मैदा, 4 बड़े चम्मच कैस्टर शुगर और घी को ब्रेड क्रम्ब टेक्सचर की तरह होने तक अच्छे से मिलाएं। इसमें डालें आवश्यकतानुसार पानी और मध्यम-सख्त लोई गूंद लें। फिर इस लोई को 10 मिनिट तक फ्रिज में रखें।
एक दूसरे बाउल में चॉकलेट, पिस्ते और 1 छोटा चम्मच कैस्टर शुगर को अच्छे से मिलाएं। लोई को 8 समान हिस्सों में बाटें और मध्यम आकार की रोटियों में बेल लें। फिर इन रोटियों को आधे में काटें। एक लोई के आधे हिस्से के कोने में थोड़ा पानी लगाएं और उसे एक छोटे कोन में रोल करें।
चॉकलेट मिश्रण का कुछ भाग सजाने के लिए बचाकर रखें और बाकी बचे भाग से एक चम्मचभर मिश्रण कोन में डालकर उसे अच्छे से सील करते हुये एक समोसे का आकार दें। बाकी के समोसे भी इसी तरह बना लें। चीनी को एक कप पानी के साथ पकाकर एक गाढ़ी चीनी की चाश्नी बना लें।
एक कढ़ाई में काफी सारा तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर उसमें समोसों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें। फिर एक अबजॉबे्रंट पेपर पर इन्हे छानें और चाश्नी में डालकर अच्छे से डुबोएं। बचे हुए चॉकलेट के मिश्रण से सजाकर तुरंत परोसें।
अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।
Published on:
23 Aug 2018, 4:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.