मिठाई

पुदीने की चटनी के साथ एंजॉय करें मीठे चावल

कोई त्योहार हो या ऐसे ही मन करे, आप कभी भी मीठे चावल बना सकते हैं।

2 min read
Jun 06, 2018
zarda chawal

कोई त्योहार हो या ऐसे ही मन करे, आप कभी भी मीठे चावल बना सकते हैं। टेस्टी कलरफुल मीठे चावल बच्चों को भी पसंद आते हैं। आप इन्हें पुदीने की चटनी या फिर तरीदार सब्जी के साथ भी एंजॉय कर सकते हैं। इन्हें बनाना बहुत ही आसान है। यहां पढ़ें मीठे चावल की रेसिपी -

सामग्री -

ये भी पढ़ें

मैंगो लस्सी देगी गर्मी से राहत

गोल्डन सेला चावल - 1 कप (200 ग्राम)
चीनी - 3/4 कप (150 ग्राम)
बादाम - 1/4 कप
काजू - 1/4 कप
किशमिश - 1/4 कप
लौंग - 4
सूखा 5-6 टेबल स्पून
इलायची - 6
रेड अॉरेन्ज फूड कलर - 1/4 छोटी चम्मच
केसर - 20-25 धागे
दूध - ½ कप

विधि -

गोल्डन सेलास चावल को अच्छे से साफ करके धोकर 1 घंटे के लिए हल्के गुनगुने पानी में भिगोकर रख दीजिए। 1 घंटे बाद चावल से अतिरिक्त पानी निकाल कर ले लीजिए। जर्दा चावल बनाने के लिए एक बड़े बर्तन को गैस पर रखिए और इसमें 1 लीटर पानी डाल दीजिए। पानी में 1/4 छोटी चम्मच अॉरेन्ज रेड फूड कलर डाल कर उबलने के लिए रख दीजिए।

इसी बीच, काजू को 2 भाग करते हुए और बादाम को लम्बाई में पतला पतला काटकर तैयार कर लीजिए। इलायची को छीलकर इसके बीज निकाल लीजिए।

दूध में केसर के धागे डालकर रख दीजिए ताकि केसर अपना रंग छोड़ दे। पानी में उबाल आने पर भीगे हुए चावल डाल दीजिए। चावल को ढककर 5 मिनिट पकने दीजिए। इसके बाद, चैक कीजिए। चावल को हमें 80 से 90 प्रतिशत तक ही पकाना है। चावल को बीज-बीच में चैक करते हुए और पका लीजिए।

15 मिनिट बाद चावल हल्के से पककर तैयार हैं, गैस बंद कर दीजिए। चावल को छानने के लिए किसी बर्तन के ऊपर छलनी रख दीजिए और छलनी पर चावल को डालकर इन्हें छान लीजिए ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए।

चावल को बनाने के लिए एक बड़ा भारी तले का बर्तन गरम कीजिए। बर्तन में घी डाल दीजिए और घी के पिघलने पर इसमें नारियल, काजू और बादाम डालकर धीमी आंच पर हल्का सा भून लीजिए।

मेवों के हल्के से भुन जाने पर थोड़े से मेवे गार्निश करने के लिए निकाल लीजिए और बाकी मेवे में इलायची और लौंग डालकर हल्का सा भून लीजिए।

इसके बाद, इसमें चावल और चीनी डालकर सभी चीजों को हल्के हाथों से चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर दीजिए। इन चावल पर केसर वाला दूध डाल दीजिए और साथ ही किशमिश डालकर मिक्स कर दीजिए।

चावल को दम देने के लिए चावल को ढककर एकदम धीमी आंच पर 10 से 12 मिनिट तक पकने दीजिए, इसके बाद, चैक कीजिए। जर्दा पुलाव बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए। पुलाव को 10 मिनिट ढककर रहने दीजिए बाद में, इसे सर्व कीजिए।

जर्दा पुलाव परोसने से पहले इस पर बचाकर रखे हुए भुने मेवे डालकर इसे सजाएं और स्वाद से भरपूर जर्दा पुलाव को परोसिए और खाइए। जर्दा पुलाव को आप फ्रिज में रखकर 3 दिन तक खाने के लिए उपयोग कर सकते हैं।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।

ये भी पढ़ें

गर्मियों में खाएं ठंडी ठंडी आम की खीर
Also Read
View All