
aam ki kheer
आम के बिना गर्मियों का सीजन ही अधूरा है। अगर आप भी आम के शौकीन हैं तो आपको भी एक बार तो आम की खीर जरूर चखनी चाहिए। इसे बनाना बहत ही आसान है और यह ठंडी ठंडी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। यहां पढ़ें आम की खीर बनाने की रेसिपी -
सामग्री -
फूल क्रीम दूध -1 लीटर
पका आम - 1 (कप) (पल्प)
पका आम - ½ (कप) (बारीक कटा हुआ)
छोटा चावल - 1/4 कप (भिगोकर लिया हुआ)
चीनी - ½ कप
इलायची पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
काजू - 8-10
बादाम - 8-10
विधि -
किसी बड़े बर्तन में दूध उबालने के लिए गैस पर रख दीजिए। इसी बीच, काजू को थोड़ा मोटा-मोटा और बादाम को पतला-पतला काटकर तैयार कर लीजिए।
दूध में उबाल आने पर गैस धीमा कर दीजिए और दूध में चावल डाल दीजिए। इन्हें थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए पका लीजिए। दूध के अच्छे से गाढ़ा हो जाने, चावल दूध में पक जाने पर इसमें थोड़े से कटे हुए काजू और बादाम डाल कर मिक्स कर दीजिए और खीर को चलाते हुए ४-५ मिनिट पकने दीजिए।
खीर के अच्छे से गाढी़ होने और चावल भी दूध में अच्छे से पक कर एकसार होने पर इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर दीजिए। खीर को एकदम धीमी आंच पर १-२ मिनिट और पका लीजिए। बाद में, गैस बंद कर दीजिए। खीर को गैस पर से उतार कर जाली स्टैंड पर रख दीजिए और खीर को थोड़ा ठंडा होने दीजिए।
खीर के थोड़ा ठंडा हो जाने पर इसमें आम का पल्प डालकर मिला दीजिए। साथ ही बारीक कटे हुए आम के टुकड़े भी डाल कर मिक्स कर दीजिए। आम की खीर को प्याले में निकाल लीजिए। इसके ऊपर से काजू-बादाम और आम के टुकड़े डाल कर सजाएं। स्वाद से भरपूर आम की खीर को जब चाहें ठंडा या गरम परोसिए और खाइए।
अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।
Published on:
3 Jun 2018, 4:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.