1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्मियों में लें आम की लौंजी का स्वाद

अक्सर ही गर्मियों में कुछ खाने की इच्छा नहीं होती, ऐसे में अगर रोटी सब्जी के साथ कुछ चटपटा सा मिल जाए तो स्वाद बन जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 2 Jun 2018, 4:45 PM IST

aam ki launji

aam ki launji

अक्सर ही गर्मियों में कुछ खाने की इच्छा नहीं होती, ऐसे में अगर रोटी सब्जी के साथ कुछ चटपटा सा मिल जाए तो स्वाद बन जाता है। यह काम आम की खट्टी मीठी लौंजी करेगी। यहां पढ़ें आम की लौंजी बनाने की आसान रेसिपी -

सामग्री -

कच्चे आम - 3 (500 ग्राम)
गुड़ - 3/4 कप (200 ग्राम)
तेल - 2 टेबल स्पून
जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
मेथी दाना- 1/2 छोटी चम्मच
सौंफ - 1 छोटी चम्मच
नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
काला नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
गरम मसाला - 1/2 छोटी चम्मच

विधि -

आम को अच्छे से धोकर, अच्छे से सूख जाने पर आम को छील लीजिए और इसका पल्प छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर निकाल लीजिए और गुठली को हटा दीजिए।

पैन में तेल डालकर गरम कीजिए। तेल गरम होने पर इसमें जीरा, मेथी दाने और सौंफ डालकर थोडा़ सा भून लीजिए। फिर, इसमें हल्दी पाउडर डालिए और थोड़ा सा भूनकर इसमें आम के टुकड़े डालकर मिक्स कर लीजिए।

इसके बाद, इसमें 1 कप पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। फिर इसमें सादा नमक, काला नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला दीजिए। आम के टुकड़ों को ढककर 4 से 5 मिनिट पकने दीजिए और बाद में, चैक कर लीजिए। कच्चे होने पर इन्हें 3 मिनिट और उबलने दीजिए। आम के टुकड़े नरम होकर तैयार हैं।

आम के टुकड़ों में बारीक़ किया हुआ गुड़ और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिलने तक मिक्स कर लीजिए। लौंजी को गुड़ के पूरी तरह से घुल जाने तक पका लीजिए।

गुड़ के पूरी तरह से घुल जाने पर इसे थोड़ा सा और पकाकर गाढा़ कर लीजिए। लौंजी के गाढ़े होते ही लौंजी बनकर तैयार है। गैस बंद कर दीजिए और लौंजी को प्याले में निकाल लीजिए।

कच्चे आम की खट्टी मीठी स्वादिष्ट लौंजी को आप चपाती, पूरी परांठे किसी के भी साथ सर्व कर सकते हैं। इतना ही नही, इस लौंजी को फ्रिज में रखकर 15 दिनों तक खाया जा सकता है।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।