1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों को खिलाएं पिज्जा मसाला बन

बच्चों को फास्ट फूड खाने का हमेशा मन करता है। अगर आपके बच्चे भी हमेशा फास्ट फूड की जिद करते हैं, तो इस बार उन्हें पिज्जा मसाला बन खिलाएं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 1 Jun 2018, 4:46 PM IST

pizza masala bun

pizza masala bun

बच्चों को फास्ट फूड खाने का हमेशा मन करता है। अगर आपके बच्चे भी हमेशा फास्ट फूड की जिद करते हैं, तो इस बार उन्हें पिज्जा मसाला बन खिलाएं। यह बहुत ही टेस्टी बनते हैं। यहां पढ़ें पिज्जा मसाला बन की रेसिपी -

सामग्री -

आटा गूंथने के लिए

मैदा - 2 कप
ओलिव ओइल - 2 टेबल स्पून
नमक - आधा छोटी चम्मच
चीनी - 1 छोटी चम्मच
इन्सटेन्ट ड्राई एक्टिव यीस्ट -1 छोटी चम्मच
स्टफिंग के लिए -

बेबी कार्न - 5-6
शिमला मिर्च - 2 मीडियम आकार के
हरे मटर के दाने - आधा कप
स्वीट कार्न - आधा कप
मोजेरीला चीज - 2*3 इंच का टुकड़ा ( 60 ग्राम)
पिज्जा सास - 2 टेबल स्पून
तिल - 1 छोटी चम्मच
ओरगनो पाउडर - आधा छोटी चम्मच
क्रस्ड काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
नमक - 1/4 छोटी चम्मच

विधि -

पिज्जा मसाला बन के लिए आटा तैयार कीजिए

मैदा में इन्सटेन्ट ड्राई एक्टिव यीस्ट डाल कर मिला दीजिए, नमक, चीनी और आधा तेल डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए। गुनगुने पानी की सहायता से थोड़ा थोड़ा पानी डालकर सोफ्ट चपाती जैसा आटा लगा कर तैयार कर लीजिए, हाथ पर तेल लगाकर आटे को मसल मसल कर चिकना कर लीजिए। चिकने गुथे आटे को ऊपर से तेल लगाकर चिकना कर के ढककर गरम जगह पर रख दीजिए, आटा 2 घंटे में फूल कर दुगना हो जाएगा।

स्टफिंग तैयार कर लीजिए

बेबी कार्न को धोकर बारीक काट लीजिए, शिमला मिर्च को धोइए और बीज हटाकर बारीक काट लीजिए। पैन में १ छोटी चम्मच तेल डालकर गरम कर लीजिए, अब पैन में स्वीट कार्न के दाने, हरे मटर मटर के दाने, बेबी कार्न और शिमला मिर्च डाल दीजिए, नमक, काली मिर्च और ओरगनो पाउडर डालकर मिला दीजिए और चलाते हुए 2-3 मिनिट भून लीजिए, अब पिज्जा सास डालकर मिला दिजिए। स्टफिंग तैयार है। स्टफिंग को ठंडा होने दीजिए।

मोजेरीला चीज को कद्दूकस कर लीजिए। फूले हुए आटे को हाथ से हल्का सा मसल कर पंच कर लीजिए, हाथ में थोड़ा सूखा मैदा लगाकर, आटे से ८ लोइयां बराबर की तोड़कर तैयार कर लीजिए।

एक लोई उठा लीजिए, हाथ पर सूखा मैदा लगा कर, लोई को उंगली और अंगूठे से थोड़ा सा पतला 2-3 इंच के व्यास में बड़ा लीजिए और इसके ऊपर 2 छोटे चम्मच स्टफिंग रखिए, ऊपर से १ छोटा चम्मच मोजेरीला चीज डाल दीजिए और आटे को चारों ओर से उठाकर स्टफिंग को अच्छी तरह बन्द कर दीजिए और बन का आकार देकर, चिकनी की गई बेकिंग ट्रें में लगा दीजिए, सारे बन इसी तरह भर कर, बनाकर ट्रे में थोड़ी थोड़ी दूर पर लगाकर रख दीजिए।

बेकिंग ट्रे में लगे बन को ढककर आधा घंटे के लिए गरम जगह पर रख दीजिए। बन फूल कर तैयार हो जाएंगे, उसके बाद इन्हें बेक कीजिए। ओवन को 200 डि. से. पर प्रीहीट कर लीजिए।
बन के ऊपर क्रीम या बटर लगाकर चिकना कर लीजिए और ऊपर से थोड़े थोड़े तिल डाल दीजिए। बेकिंग ट्रे को ओवन में रखिए और ओवन को 200 डि. से. पर 10-12 मिनिट के लिए सैट किजिए, बन को चैक करते हुए, गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लीजिए। पिज्जा मसाला बन एकदम सुनहरे बेक होकर तैयार है।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।