1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब कुछ न सूझे तो बनाएं मिक्स वेज मखनी

अगर आपको यह न समझ आए कि आज डिनर के लिए क्या बनाएं तो आप मिक्स वेज मखनी बना सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 30 May 2018, 3:50 PM IST

mix veg makhani

mix veg makhani

अगर आपको यह न समझ आए कि आज डिनर के लिए क्या बनाएं तो आप मिक्स वेज मखनी बना सकते हैं। यह बहुत ही टेस्टी रेसिपी है और इसका जायका आपको ताजगी देगा। यहां पढ़ें मिक्स वेज मखनी बनाने की रेसिपी -

सामग्री -

गोभी- 100 ग्राम
शिमला मिर्च- 1 (100 ग्राम)
बेबी कॉर्न- 4
गाजर- 2
टमाटर- 4 (300 ग्राम)
हरी मिर्च- 1
अदरक- 1 इंच
हरा धनिया- 3 से 4 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
मक्खन- 2 से 3 टेबल स्पून
क्रीम- ½ कप (100 ग्राम)
तेल- 2 से 3 टेबल स्पून
जीरा- 1 छोटी चम्मच
बड़ी इलाइची- 1
काली मिर्च- 6 से 7
लौंग- 2
दालचीनी- ½ इंच
धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- ½ छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/3 छोटी चम्मच
नमक- 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि -

प्रत्येक टमाटर को चार-चार टुकड़ों में काट लीजिए। अदरक को छीलकर मोटा-मोटा और हरी मिर्च को दो टुकड़ों में काटकर रख लीजिए।

मसाला पकाने के लिए, पैन गरम कीजिए। इसमें 2 टेबल स्पून तेल डाल दीजिए। फिर, इसमें जीरा डालकर चटखा लीजिए और बाद में, कटे हुए टमाटर-अदरक-हरी मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, साबुत मसाले- दाल चीनी, काली मिर्च, लौंग और बड़ी इलाइची को छीलकर डाल दीजिए। सारी सामग्री को अच्छे से मिला दीजिए और टमाटरों को हल्का नरम होने तक 2 मिनिट तक ढककर पका लीजिए।

शिमला मिर्च के बीज हटाकर 1-1 इंच के टुकड़ों, बेबी कॉर्न को ½-1/2 इंच के टुकड़े और गाजर को ½-3/4 इंच के टुकड़ों में काटकर रख लीजिए।

सब्जियां काटने के बाद, टमाटर चैक कर लीजिए। टमाटरों के नरम होते ही, गैस बंद कर दीजिए और मसाले को हल्का ठंडा होने दीजिए। ठंडा होते ही मसाले को मिक्सर जार में डालकर एकदम बारीक पीस लीजिए।

मसाला पीसने के बाद, सब्जियों को क्रन्ची होने तक भून लीजिए। इसके लिए, गरम पैन में 2 से 3 टेबल मक्खन डाल दीजिए और मक्खन को पिघलने दीजिए। पिघले हुए मक्खन में सारी कटी हुई सब्जियां डाल दीजिए और मिक्स कर लीजिए। फिर, सब्जियों को ढककर 2 मिनिट क्र्न्ची होने तक पकने दीजिए। आग थोड़ी धीमी रखिए।

इसी दौरान, दूसरे चूल्हे पर कढ़ाई गरम करके ग्रेवी बना लीजिए। कढ़ाई में पिसा हुआ मसाला डालिए और लगातार चलाते हुए पका लीजिए। फिर, इसमें क्रीम डालकर लगातार चलाते हुए तब तक पकाइए जब तक कि ग्रेवी में फिर से उबाल न आ जाए। ग्रेवी में उबाल आते ही आधा कप पानी डाल दीजिए और ग्रेवी में दोबारा उबाल आने तक लगातार चलाते रहिए।

2 मिनिट बाद, सब्जियां नरम हो गई है, गैस बंद कर दीजिए। गेवी में उबाल आने के बाद, नमक, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा हरा धनिया डाल दीजिए। ग्रेवी तैयार है। इसमें हल्की क्रन्ची सब्जियों को डालकर मिक्स कर दीजिए। इसके बाद, सब्जी को 4 से 5 मिनिट तक ढककर धीमी आंच पर पकने दीजिए।

5 मिनिट बाद, सब्जी चैक कर लीजिए। सब्जी बनकर तैयार है। सब्जी को एक प्याले में निकाल लीजिए और इसके ऊपर थोड़े से हरे धनिए से गार्निशिंग कर दीजिए। स्वाद में लाज़वाब मिक्स वेज मखनी तैयार हैं। सब्जी को नान, चपाती, परांठे या पूरी के साथ सर्व कीजिए और मजे से खाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।