
Recipe - मटर मखाना टिक्की
विधि: मटर को मिक्सी में पीसें। मखाने को बिना कुछ डाल कड़ाही में क्रिस्पी होने तक सेकें। जब मखाने ठंडे हो जाएं तो इनमें से आधे मखाने मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें और आधे को दरदरा कर एक तरफ रख लेंगे। गैस पर एक कड़ाही में तेल डालेंगे। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें हींग, बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक डाल कर कुछ देर भुनने देंगे। फिर इसमें पिसी हुई मटर डालकर उसे तब तक चम्मच से हिलाएंगे जब तक कि पानी न सूख जाए। फिर इसमें बाइंडिंग के लिए मखाना पाउडर के साथ बाकी सभी मसाले भी डाल देंगे। अच्छे से मिक्स कर गैस बंद कर इस मिश्रण को ठंडा होने देंगे। मिश्रण के ठंडा होने पर इसकी छोटी छोटी टिकिया बनाएंगे। टिकिया को दरदरे किए हुए मखाने के चूरे में डालकर चूरे को टिकिया पर लपेटेंगे। इसके बाद पहले से गर्म किए हुए तवे पर अच्छी तरह से सेक लें। आप इसे डीप फ्राई भी कर सकते हैं। आपकी मटर मखाना टिक्की तैयार है, इसे गरम-गरम सॉस और हरी चटनी के साथ सर्व करें। यह हेल्दी और टेस्टी टिक्की है। इसे ब्रेकफास्ट में खाया जा सकता है और टिफिन में भी रख सकते हैं।
भारती पाटनी
फूड ब्लॉगर
Published on:
10 Feb 2024, 1:29 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.