30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रंप ने की पुतिन और ज़ेलेन्स्की से फोन पर बात, रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने समेत अहम विषयों पर की चर्चा

Trump Talks To Putin-Zelenskyy: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर करीब 2 घंटे बात की। इसके बाद ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की से भी बात की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 20 May 2025, 10:05 AM IST

Vladimir Putin, Donald Trump and Volodymyr Zelenskyy

Vladimir Putin, Donald Trump and Volodymyr Zelenskyy (Photo - Washington Post)

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच तीन साल से चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भी कोशिश कर रहे हैं। ट्रंप ने राष्ट्रपति बनते ही साफ कर दिया था कि वह कुछ समय में इस युद्ध को खत्म करवा देंगे। हालांकि अब तक ऐसा हुआ नहीं है, लेकिन वह लगातार दोनों पक्षों के संपर्क में हैं। इसी सिलसिले में ट्रंप ने सोमवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) से फोन पर बात की।

ट्रंप और पुतिन के बीच 2 घंटे तक चली बात

ट्रंप ने पहले पुतिन से फोन पर बात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 2 घंटे तक बात चली। ट्रंप ने बताया कि पुतिन से उनकी बात बहुत अच्छी रही। इस दौरान दोनों के बीच रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध पर तुरंत विराम लगाने के अहम विषय पर मुख्य रूप से चर्चा की गई। ट्रंप ने बताया कि दोनों देश तुरंत ही इसके लिए बातचीत शुरू करेंगे। ट्रंप ने बताया कि इस युद्ध पर विराम लगाने के लिए ज़रूरी शर्तों पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत आवश्यक है, क्योंकि वो दोनों पक्ष ही इससे जुड़े सभी पहलुओं से अवगत हैं। रूस भी इस युद्ध को रोकना चाहता है। ट्रंप ने यह भी बताया कि पुतिन और वह, दोनों ही चाहते हैं कि अमेरिका और रूस के बीच संबंध सामान्य हो। ऐसे में युद्ध खत्म होने के बाद रूस और अमेरिका साथ व्यापार करने के भी इच्छुक हैं। ट्रंप और पुतिन ने कैदियों की अदला-बदली के विषय में भी बात की।

ट्रंप ने ज़ेलेन्स्की से भी की बात

पुतिन से बात करने के बाद ट्रंप ने ज़ेलेन्स्की से भी बात की। ट्रंप ने पुतिन से अपनी बातचीत के बारे में ज़ेलेन्स्की को बताया और इस बारे में सूचित किया कि रूस, यूक्रेन के साथ युद्ध-विराम पर बातचीत के लिए तैयार है। इस दौरान ज़ेलेन्स्की ने ट्रंप से कहा कि वह इस विषय में कोई भी फैसला यूक्रेन से चर्चा के बाद ही ले और यूक्रेन को नज़रअंदाज़ न करें।

यूरोपीय नेताओं को भी किया सूचित

ट्रंप ने बताया कि पुतिन से अपनी बातचीत के बारे में उन्होंने यूरोपीय यूनियन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन (Ursula Von Der Leyen), फ्रांस (France) के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron), इटली (Italy) की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni), जर्मनी (Germany) के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ (Friedrich Merz) और फिनलैंड (Finland) के राष्ट्रपति एलेक्ज़ेंडर स्टब (Alexander Stubb) को सूचित किया। ट्रंप ने यह भी बताया कि रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता के लिए वेटिकन सिटी (Vatican City) अच्छी जगह रहेगी।



यह भी पढ़ें- अमेरिका ने लगाया भारत की कुछ ट्रैवल एजेंसियों पर वीज़ा प्रतिबंध