1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेवे की खीर जितनी टैस्टी, उतनी ही हैल्दी

पनीर और दूध मे प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन- बी प्रचुर मात्रा में होता है जो दांतों व हड्डियों को मजबूत बनाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 2 Jun 2018, 10:59 AM IST

mewe kheer

mewe kheer

पनीर और दूध मे प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन- बी प्रचुर मात्रा में होता है जो दांतों व हड्डियों को मजबूत बनाता है। यह झटपट बनने वाली खीर है।

सामग्री -

दूध, पनीर, चीनी, काजू, बादाम, किशमिश आदि को एक साथ रख लें। ध्यान रहे मेवे बढिय़ा होने चाहिए। मेवे खराब होंगे तो स्वाद तीखा लगेगा।

विधि -

सबसे पहले एक किलो दूध लें और फिर उसे मध्यम आंच पर करीब पन्द्रह मिनट तक उबालें। इसके बाद 200 ग्राम पनीर लें और उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर दूध में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं व पांच मिनट तक पकाएं। साथ ही इसमें चार से पांच बड़ी चम्मच चीनी और कटे हुए मेवे डालकर मिलाएं। इस तरह तैयार है स्वादिष्ट पनीर की खीर। इसे नियमित खाने से शरीर बलवान बनता है। बच्चे मीठा पसंद करते हैं तो उन्हें नियमित दे सकते हैं।

सत्तू के रस से शरीर को तुरंत मिलती है ऊर्जा

चने के सत्तू में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट व फाइबर होता है। इसे पीने से शरीर को ठंडक व तुरंत ऊर्जा मिलती हैं। ये रस लू से बचाता है। मधुमेह में भी लाभदायक है।

सामग्री -

1 कप चने का सत्तू
10-15 पुदीने की पत्तियां
एक नींबू
हरी मिर्च स्वादानुसार
1 चम्मच भुना जीरा
काला नमक
स्वादानुसार नमक
एक कप कुटी हुई बर्फ को एक साथ रख लें।

विधि -

पुदीने की पत्तियों और मिर्च को धोकर बारीक काट लें। सत्तू में थोड़ा पानी डालकर लगातार हिलाते हुए घोल तैयार करें। घोल में गुठलियां न पड़े इसका ध्यान रखें। अब सत्तू के घोल में बारीक कटी पुदीने की पत्तियां और हरी मिर्च, भुना जीरा, काला नमक, सादा नमक और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण को गिलास में डालकर, कुटी हुई बर्फ मिलाकर सर्व करें। नियमित सेवन से पाचन ठीक रहेगा।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।