मंदिर

अंकोरवाट को पीछे छोड़ अब देश में ही होगा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर

World Largest Temple: दरअसल अब दुनिया में एक और सबसे बड़ा मंदिर तैयार हो रहा है। यह मंदिर अयोध्या में बन रहे राम मंदिर से ही नहीं बल्कि कंबोडिया के अंकोर वाट मंदिर से भी बड़ा है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में आज हम आपको बताएंगे, कौन सा है यह मंदिर और कहां बन रहा है?

2 min read
Mar 03, 2023
world_largest_temple_kahan_hai.jpg

World Largest Temple: क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर कहां है? यदि आप इसका जवाब देते हुए ये कहेंगे कि कंबोडिया का अंकोरवाट...तो आपको बता दें कि आपका यह जवाब अब गलत होगा। यानी आपको इसका स्कोर जीरो मिलेगा। दरअसल अब दुनिया में एक और सबसे बड़ा मंदिर तैयार हो रहा है। यह मंदिर अयोध्या में बन रहे राम मंदिर से ही नहीं बल्कि कंबोडिया के अंकोरवाट मंदिर से भी बड़ा है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में आज हम आपको बताएंगे, कौन सा है यह मंदिर और कहां बन रहा है?

यहां बन रहा है दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर
दुनिया का यह सबसे बड़ा वैदिक मंदिर 18 लाख वर्ग मीटर में फैला हुआ है। जबकि कंबोडिया में स्थित दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर 16 लाख वर्ग मीटर में बना हुआ है। यह मंदिर पश्चिमी बंगाल के मायापुर में बन रहा है। दुनिया का यह सबसे बड़ा मंदिर सन् 2024 में बनकर तैयार हो जाएगा। आपको बता दें कि इस मंदिर का निर्माण सन् 2009 से किया जा रहा है। यानी पिछले 14 साल से इस मंदिर के निर्माण का कार्य जारी है। इस भव्य मंदिर के चैयरमेन अमेरिका के दिग्गज बिजनेसमैन और फोर्ड कंपनी के मालिक अल्फ्रेड फोर्ड हैं। इन्होंने मंदिर के निर्माण के लिए 250 करोड़ रुपए का दान किया है।

एक लाख लोग आराम से घूम सकते हैं यहां
18 लाख वर्ग मीटर परिसर में फैले इस मंदिर में 1 लाख लोग आराम से घूम सकते हैं। मंदिर की लागत करीब 1 हजार करोड़ रुपए आई है। मंदिर की ऊंचाई 113 मीटर और चौड़ाई 65032 वर्ग मीटर है। भगवान कृष्ण को समर्पित यह मंदिर सभी धर्मों के लोगों के लिए खुला रहेगा। यहां आने वाले लोग साल भर आयोजित होने वाले अनुष्ठानों और कीर्तनों में में भाग ले सकेंगे।

सोने की परत से सजे हैं शिखर, लगी है लिफ्ट भी
अगले साल से इस मंदिर की पहचान दुनिया के सबसे बड़े मंदिर के रूप में होगी। मंदिर के तीन शिखर उसके आर्कषण का केंद्र हैं। इन शिखरों पर सोने की परत चढ़ाई गई है। मंदिर के शिखर पर पहुंचने के लिए 14 लिफ्ट लगाई गई हैं।

Updated on:
03 Mar 2023 04:42 pm
Published on:
03 Mar 2023 04:30 pm