Tonk : राजस्थान के टोंक में नेशनल हाईवे-52 पर स्थित निवाई क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को जयपुर से भीलवाड़ा की ओर जा रही एचडीएफसी बैंक की एटीएम कैश वैन में अचानक भीषण आग लग गई।
Tonk : राजस्थान के टोंक में नेशनल हाईवे-52 पर स्थित निवाई क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को एक बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक की एटीएम कैश वैन में अचानक आग लग गई। तेज हवा की वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। देखते ही देखते वैन आग का गोला बन गई। एचडीएफसी बैंक की एटीएम कैश वैन जयपुर से भीलवाड़ा की ओर जा रही थी। इस वैन करीब 2 करोड़ रुपए कैश थे। गनीमत यह रही कि समय रहते निवाई पुलिस और हाईवे कर्मी को सूचना मिल गई। जिससे वह सक्रिय हो गए। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार के जान की हानि नहीं हुई। साथ ही वैन में रखे करीब 2 करोड़ रुपए भी सुरक्षित बचा लिए गए।
बताया जा रहा है कि एटीएम कैश वैन में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पूरी एटीएम कैश वैन आग के गोले में तब्दील हो गई। पर चालक ने सूझबूझ दिखाया और एटीएम कैश वैन को सड़क किनारे रोक दिया। वैन में आग को देख कर हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही थानाधिकारी घासीराम के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस दौरान वैन के भीतर से उठती ऊंची लपटों ने आसपास के लोगों को सहमा दिया। आग की तीव्रता के चलते हाईवे के दोनों ओर करीब 2-2 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी व हाईवे कर्मी मौके पर पहुंच गए। आग की लपटों के बीच उन्होंने तुरंत वैन में मौजूद सुरक्षा गार्डों को बाहर निकाला और करोड़ों की नकदी (कैश) को सुरक्षित बाहर खींच लिया। निवाई पुलिस भी तुरंत अलर्ट हो गई और मौके पर यातायात नियंत्रित किया।
एटीएम कैश वैन में आग लगने की सूचना के बाद घटना की गंभीरता को देखते हुए निवाई एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पूरी नकदी को कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे वाहन में शिफ्ट किया गया। फिर सुरक्षित रूप से निवाई शाखा पहुंचाया गया। भीषण आग से एटीएम कैश वैन पूरी तरह खाक हो गई, पर करोड़ों का कैश और स्टाफ सुरक्षित बच गया।