
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ व कांग्रेस दिग्गज नेता सचिन पायलट। फोटो पत्रिका
Rajasthan Politics : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा है कि सचिन पायलट समझदार नेता हैं। वे भाजपा में आने की सोच सकते हैं। सचिन देश-काल की परिस्थिति को समझने वाले नेता हैं। हम भाजपा में हर उस व्यक्ति का स्वागत करेंगे, जिनमें राष्ट्र भक्ति का भाव है और जिनकी कांग्रेस में आत्मा झकझोर रही है।
मदन राठौड़ ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि ऐसे नेता अगर भाजपा में आते हैं तो हमारे दरवाजे उनके लिए हमेशा खुले हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व में देश भक्ति का भाव नहीं है। इसलिए वहां अच्छे और ईमानदार राष्ट्रचरित्र वाले नेता भला क्यों रहेंगे?
इससे पूर्व 'बहरूपिया' वाले बयान पर राजस्थान की राजनीति गरमा गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने 28 अप्रेल को जयपुर में प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल के बयान की नई व्याख्या की, बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी आड़े हाथों लिया। अशोक गहलोत के बयान कि सचिन पायलट के 'दोनों पैर कांग्रेस में हैं' इस पर मदन राठौड़ ने कहाकि, गहलोत आज भी पायलट को बच्चा मानते हैं, जबकि वे लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं और कई बड़े पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अशोक गहलोत के बयान से यह भाव झलकता है कि वे मानते हैं पायलट पहले गलती कर चुके हैं और अब बस टिके रहेंगे, कोई गड़बड़ नहीं करेंगे।
सचिन पायलट को 'बहुरूपिया' कहने वाले राधा मोहन दास अग्रवाल के बयान का बचाव करते हुए मदन राठौड़ ने कहा, 'इसका अर्थ नकारात्मक नहीं है। सचिन पायलट का व्यक्तित्व सौम्य और प्रभावशाली है, लेकिन जरूरत पड़ने पर वे रौद्र रूप भी अपना लेते हैं। अपने पिता के साथ हुए व्यवहार के वक्त पायलट का एक अलग ही रूप सामने आया था, इसलिए उन्हें बहुरूपिया कहा गया।
हुआ यह कि सोमवार (27 अप्रैल) को टोंक में भाजपा प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने बिना नाम लिए सचिन पायलट पर तीखा प्रहार किया। राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा था कि टोंक का एक लंबा इतिहास रहा है, लेकिन आज एक 'बहुरूपिया' वहां का विधायक बन गया है। उन्होंने कहा कि यह शख्स न तो टोंक का निवासी है और न ही राजस्थान का।
राधा मोहन दास अग्रवाल ने खुद का उदाहरण देते हुए कहा, 'मैं यूपी से हूं और राजस्थान का प्रभारी हूं, लेकिन सपने में भी यहां से विधायक बनने की नहीं सोचूंगा।
Updated on:
30 Apr 2026 02:43 pm
Published on:
30 Apr 2026 02:42 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
