टोंक

Rajasthan Panchayat Election 2026: सीएम भजनलाल का बड़ा एलान, पंचायत चुनाव में इन्हें मिलेगा मौका

Rajasthan Panchayat Elections: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण और परिश्रम के बल पर ही पार्टी आज इस मुकाम तक पहुंची है।
less than 1 minute read
Feb 20, 2026
Bhajan Lal Sharma
बैठक में कार्यकर्ताओं से चर्चा करते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। फोटो: पत्रिका

टोंक। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर ने अजमेर संभाग के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली। जिसमें टोंक जिले के भाजपा पदाधिकारी भी शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्पष्ट किया कि पंचायत और निकाय चुनाव में जमीनी कार्यकर्ताओं को अवसर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण और परिश्रम के बल पर ही पार्टी आज इस मुकाम तक पहुंची है। उन्होंने सभी को मिलकर आगामी निकाय और पंचायत चुनाव में विजय सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और जनकल्याण के संकल्प के साथ प्रदेश को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी भाजपा

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा हर समाज और हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विजन और राज्य सरकार के विकसित राजस्थान संकल्पित बजट की घोषणाओं को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने पर जोर दिया।

संगठन और सरकार का समन्वय

उन्होंने कहा कि सरकार के जनकल्याणकारी निर्णयों का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। संगठन और उसके समर्पित कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और सरकार व संगठन को समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, निवाई विधायक रामसहाय वर्मा, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, जिला प्रभारी जितेंद्र शर्मा, सह प्रभारी रामानंद गुर्जर सहित पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।