टोंक

टोंक में होली की रात बिगड़ा माहौल, दो समुदायों के बीच हुई झड़प के बाद इलाके में तनाव, 3 थानों की पुलिस और RAC के जवान तैनात

Rajasthan News: राजस्थान के टोंक शहर में मंगलवार की रात दो समुदायों के बीच हुई झड़प के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।

less than 1 minute read
Mar 04, 2026
मौके पर मौजूद पुलिस। पत्रिका फाइल फोटो

Tonk News: राजस्थान के टोंक शहर में मंगलवार की रात दो समुदायों के बीच हुई झड़प के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए तीन थाना की पुलिस और आरएसी का जाब्ता तैनात किया गया। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की है।

जानकारी के अनुसार पुरानी टोंक थाना क्षेत्र के संघपुरा मोहल्ले में होली के त्योहार पर देर रात पुरानी रंजिश के चलते अलग-अलग समुदायों के दो पक्षों में हुए झगड़े और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। पत्थरबाजी की घटना में दो लोग घायल हो गए। घटना तब हुई जब एक परिवार नमाज के बाद घर लौट रहा था। सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, आरएसी के जवानों ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को मौके से हटाया।

ये भी पढ़ें

RTE Admission 2026: राजस्थान के स्कूलों में फ्री एडमिशन की डेट नजदीक, लेकिन 7 सरकारी छुट्टियों ने बिगाड़ा खेल

झगड़े में पिता और पुत्री घायल

दो अलग-अलग समुदाय से जुड़े लोगों के बीच हुए झगड़े पिता और पुत्री घायल हो गई। दोनों घायलों को टोंक के सआदत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। वहीं, घटना स्थल पर पहुंचे बीजेपी जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान ने घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

तीन थानों की पुलिस मौके पर तैनात

टोंक डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि देर रात दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। मौके पर शहर कोतवाली, पुरानी टोंक थाना और सदर थाना पुलिस सहित आरएसी के जवानों को तैनात किया गया। अभी मौके पर शांति है और पुलिस प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। साथ ही उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

ये भी पढ़ें

Jaipur News: जयपुरवासियों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात, सड़कों पर दौड़ेंगी नई इलेक्ट्रिक बसें

Also Read
View All

अगली खबर