TV न्यूज

इंटीमेसी पर 35 साल की एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ऐसे सीन करने के हमें पैसे…

Akanksha Chamola On Intimacy Role: एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने अपने इंटीमेट सीन्स को लेकर बात की है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि उनके पति गौरव खन्ना की इन सब मामलों में क्या राय होती है।

2 min read
Feb 27, 2026
आकांक्षा चमोला ने इंटीमेसी पर की बात

Akanksha Chamola On Intimacy Role: टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘दिल धोखा और डिजायर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस सीरीज में उनके कुछ बोल्ड और इंटीमेट सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। अब आकांक्षा ने इन तमाम विवादों और अपने पति, 'बिग बॉस 19' के विजेता गौरव खन्ना के रिएक्शन पर खुलकर बात की है। उन्होंने बेबाक बयान देते हुए बताया कि गौरव का इंटीमेसी सीन पर क्या कहना है।

ये भी पढ़ें

प्रेमानंद महाराज से मिलकर आई पूनम पांडे ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ऐसा लग रहा था जैसे…

आकांक्षा चमोली मे इंटीमेसी पर दिया बयान (Akanksha Chamola On Intimacy Role)

आकांक्षा चमोला ने हौटरफ्लाई को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके और गौरव के बीच इन चीजों को लेकर बहुत साफ बात हो चुकी है। उन्होंने कहा, "गौरव और मेरी शादी को नौ साल हो चुके हैं। हम दोनों एक ही इंडस्ट्री से हैं, इसलिए काम के फैसले हमारे लिए नए नहीं हैं। गौरव हमेशा से बहुत सपोर्टिव रहे हैं। उनका स्टैंड बहुत साफ है।

अगर मुझे लगता है कि कोई रोल कहानी के लिए जरूरी है और मैं उसे करने में सहज हूं, तो वह कभी बीच में नहीं आते। यही बात मैं भी उन पर लागू करती हूं।" आकांक्षा ने नाराजगी जताते हुए पूछा कि जब उनके पति को कोई समस्या नहीं है, तो लोग क्यों 'कॉमन सेंस' का इस्तेमाल नहीं करते?

कैसा होता है सेट का माहौल? (Akanksha Chamola Wife Of Gaurav Khanna)

इंटीमेट सीन्स की शूटिंग को लेकर फैली अफवाहों को दूर करते हुए आकांक्षा ने बताया कि सेट पर सुरक्षा के कड़े नियम होते हैं। उन्होंने कहा, "जब भी ऐसे सीन शूट होते हैं, तो वह एक 'क्लोज्ड सेट' होता है। वहां केवल 10-15 जरूरी लोग ही होते हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं होती हैं। बाहर कोई मॉनिटर नहीं लगा होता और फालतू क्रू को बाहर कर दिया जाता है।" उन्होंने आगे बताया कि 'इंटीमेसी को-ऑर्डिनेटर' की मौजूदगी में सब कुछ बहुत गरिमा के साथ शूट किया जाता है और अगर कोई शॉट तय मर्यादा से बाहर जाता है, तो उसे तुरंत डिलीट कर दिया जाता है।

एक्टिंग को 'एंजॉयमेंट' समझने वालों को जवाब

अक्सर दर्शकों को लगता है कि स्क्रीन पर दिखने वाली केमिस्ट्री असली है। इस पर आकांक्षा ने दोटूक कहा, "लोग अक्सर भूल जाते हैं कि हमें एक्टिंग करने के पैसे मिलते हैं। स्क्रीन पर आप जो भी रोमांस या लड़ाई देखते हैं, वह सिर्फ एक परफॉर्मेंस है। हम वहां 'मजे' नहीं कर रहे होते, बल्कि अपना काम कर रहे होते हैं।" उन्होंने स्पष्ट किया कि एक एक्टर के तौर पर प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच एक बहुत बड़ी लकीर होती है।

Updated on:
27 Feb 2026 08:54 am
Published on:
27 Feb 2026 08:52 am
Also Read
View All

अगली खबर