TV न्यूज

‘Bicchoo Ka Khel’ उपन्यास के लेखक अमित खान इन दिनों एक खास वजह से है काफ़ी खुश!

'बिच्छू का खेल' ( Bicchoo Ka Khel ) एक अपराध थ्रिलर है जो कि एक नवोदित लेखक अखिल की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। जिस उपन्यास पर यह टीवी सीरीज आधारित है, उसके लेखक अमित खान का दावा है कि इसे एक बार फिर से रीप्रिंट किया जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Nov 2020, 11:34 PM IST
'Bicchoo Ka Khel' उपन्यास के लेखक अमित खान इन दिनों एक खास वजह से है काफ़ी खुश!
'Bicchoo Ka Khel' उपन्यास के लेखक अमित खान इन दिनों एक खास वजह से है काफ़ी खुश!

मुंबई। ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 क्लब की दिव्येंदु अभिनीत लोकप्रिय क्राइम-थ्रिलर 'बिच्छू का खेल' ( Bicchoo Ka Khel ) 18 नवंबर स्ट्रीम की जा रही है। यह अमित खान ( Amit Khan ) की बेस्टसेलर बुक 'बिच्छू का खेल' का एक रूपांतरण है। इस टीवी सीरीज के प्रसारण के बाद से ही इस बुक की डिमांड भी बढ़ गई है। लेखक का दावा है कि इसे एक बार फिर से रीप्रिंट किया जा रहा है।

अमित खान ने कहा,'शो की सफलता के बाद से, नॉवेल 'बिच्छू का खेल' की बिक्री में इजाफा हुआ है क्योंकि रीडर्स से मांग एक बार फिर बढ़ गयी है। यह किताब 30 साल पहले लिखी गई थी और उस वक़्त भी इसे रीप्रिंट किया गया था।'

‘बिच्छू का खेल’ की स्टार कास्ट में दिव्येंदु शर्मा, अंशुल चौहान और जीशान कुआदरी के साथ सत्यजीत शर्मा, राजेश शर्मा, अभिषेक चौहान, गगन आनंद, आकांक्षा ठाकुर और अभिनव आनंद शामिल हैं।

ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 पर स्ट्रीम हो रही 'बिच्छू का खेल' एक अपराध थ्रिलर है जो कि एक नवोदित लेखक अखिल की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका जीवन किसी रोलर कोस्टर की सवारी से कम नहीं है और यह अब आपको ट्विस्ट के साथ अपनी सीट के किनारे बांध कर रखता है।

Published on: