
43 की उम्र में आईवीएफ के जरिए तीन बच्चों की मां बनने पर बोलीं Farah Khan, गर्व है मैंने ये निर्णय लिया
मुंबई। कोरियोग्राफर और फिल्मेकर फराह खान ( Farah Khan ) ने अपने मां बनने के निर्णय के बारे में महिलाओं के नाम एक खुला पत्र लिखा है। इस पत्र में फराह ने अपने 43 की उम्र में मां बनने को लेकर बात की है। फराह के तीन बच्चें हैं। इनका नाम अनाया, सीजर और दिवा है। तीनों की उम्र 12 साल है।
'मेरी पसंद के कारण तीन बच्चों की मां हूं'
फराह ने इस पत्र में लिखा,'एक बेटी, पत्नी और मां के रूप में मुझे बहुत सारे निर्णय लेने थे जिनकी वजह से मैं एक कोरियाग्राफर, फिल्मेकर और प्रोडयूसर बनीं जो मैं आज हूं। हर वक्त जब मुझे लगा कि समय सही है, मैंने अपनी बात सुनी और मौके को कैद कर लिया। चाहे बात मेरे करियर की हो या मेरे परिवार की। हम लोगों की बातों के बारे में बहुत सोचते हैं, हम भूल जाते हैं कि यह हमारी लाइफ और निर्णय हमारा है। आज मैं मेरी पसंद के कारण तीन बच्चों की मां हूं। मैं तब मां बनी जब मैं इसके लिए तैयार थी, तब नहीं जब समाज ने बताया कि मां बनने की यह उम्र सही है। विज्ञान में आए बदलावों को शुक्रिया, मैं आईवीएफ के जरिए ऐसा करने में समर्थ रही। आज यह देखकर अच्छा लगता है कि और महिलाएं बिना डरे, लोगों की मानसिकता बदल रही हैं और अपनी खुशी अपने हाथों में ले रही हैं। मुझे हाल ही मालूम चला कि सोनी टीव पर 'स्टोरी 9 मंथ की' नाम से शो आ रहा है जिसका बोल्ड और ईमानदार स्टेटमेंट है- अगर प्यार के बिना शादी हो सकती है, तो पति के बिना मां क्यों नहीं?'
सभी महिलाओं को मातृत्व की शुभकामनाएं
फराह ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा,'हमारी चॉइस हमें बनाती है। मै। 43 की उम्र में मां बनी और ऐसा करके मैं खुश हूं। मैं उन सभी महिलाओं को मातृत्व की शुभकामनाएं देती हूं जो प्राकृतिक रूप से किसी अन्य तरीके से मां बनने जा रही हैं। यह एक खुला पत्र है उन महिलाओं के नाम जो मुझे याद दिलाती है कि ये महिला का निर्णय है। क्या आप मेरे साथ हैं लेडीज?
Published on:
24 Nov 2020, 4:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.