25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लव जिहाद पर बोलीं Nusrat Jahan, प्यार बेहद निजी मामला, धर्म को राजनीति का टूल ना बनाएं

सांसद और अभिनेत्री नुसरत ( Nusrat Jahan ) जहां ने कहा- प्यार व्यक्तिगत पंसद का मामला है धर्म को राजनीति का टूल बनाए नहीं बनाने की कही बात मोदी सरकार पर नौकरियों को लेकर साधा निशाना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 23 Nov 2020, 8:51 PM IST

लव जिहाद पर बोलीं Nusrat Jahan, प्यार बेहद निजी मामला, धर्म को राजनीति का टूल ना बनाएं

लव जिहाद पर बोलीं Nusrat Jahan, प्यार बेहद निजी मामला, धर्म को राजनीति का टूल ना बनाएं

मुंबई। 'लव जिहाद' ( Love Jihad ) पर देश की राजनीति गर्म है। भाजपा शासित कई राज्यों में इस पर कानून बनाने की तैयारी की जा रही है। इससे विपक्षी दलों की ओर से विरोध के सुर उठने लगे हैं। मामला ज्यादा इसलिए तूल पकड़ रहा है कि पिछले कुछ दिनों से इस तरह के मामले सामने आए हैं जिनमें कथित तौर पर लव जिहाद का एंगल बताया गया है। इसी बीच, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां ( Nusrat Jahan ) ने एक प्रेस कांफ्रेस में कई अन्य मुद्दों सहित 'लव जिहाद' पर अपनी राय रखी है।

यह भी पढ़ें : कृष्णा के आरोपों पर गोविंदा ने कहा- मेरे बारे में लगातार अपमानजक बातें करने से उन्हें क्या फायदा मिलता है

'चुनावों के पहले लोग इस तरह के मुद्दों को सामने लेकर आते हैं'
एएनआई एजेंसी की ओर से किए गए ट्वीट में बकौल नुसरत जहां,' प्यार एक बेहद व्यक्तिगत मामला है। प्यार और जिहाद साथ-साथ नहीं चल सकते हैं। चुनावों के पहले लोग इस तरह के मुद्दों को सामने लेकर आते हैं। यह व्यक्तिगत पसंद का मामला है कि आप किसके साथ रहना चाहते हैं। प्यार करें और एक-दूसरे के प्यार में रहें। धर्म को राजनैतिक टूल नहीं बनाएं।'

भाजपा शासित राज्यों में कानून की तैयारी
गौरतलब है कि हाल ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की थी सरकार 'लव जिहाद' और जबरन धर्म परिवर्तन पर काबू पाने के लिए कानून लाएगी। वहीं, इससे पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि सरकार जल्द ही लव जिहाद के खिलाफ कानून लाने जा रही है। कर्नाटक ने भी इस पर ऐसा ही बात कही है।

मोदी सरकार पर साधा निशाना
प्रेस वार्ता में नुसरत ने मोदी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने करोड़ों नौकरियां देने का वायदा किया था, लेकिन वादे के अनुसार नौकरियां नहीं दी गईं। सांसद ने बंगाल के राज्यपाल को लेकर भी अपनी बात रखी। उनका कहना है कि राज्यपाल को सरकार के खिलाफ एक्शन लेने का अधिकार नहीं है।

यह भी पढ़ें : 'लक्ष्मी' के बाद अक्षय कुमार ने बदला अपनी नई मूवी 'दुर्गावती' का नाम, ये है वजह!

हिन्दू त्योहारों में भाग लेने पर हुआ था विवाद
बता दें कि नुसरत हर धर्म का सम्मान करती है और ऐसे आयोजनों में भाग लेती हैं। पिछले दिनों वह दुर्गा पूजा में शामिल हुईं थीं और वहां पारम्परिक नृत्य भी किया। इस पर कई लोगों ने उनके अलग धर्म का होने की बात कहकर विरोध किया। इस तरह के विवादों पर नुसरत कह चुकी हैं कि उन्हें सभी धर्मों से प्यार हैं और सबका सम्मान करती हैं। बता दें कि नुसरत ने पिछले साल अपने बॉयफ्रेंड निखिल जैन से इटली में शादी रचाई थी। उनकी शादी हिन्दू रीति-रिवाजों से सम्पन्न हुई। शादी के बाद उन्होंने धर्म भी नहीं बदला था। इस शादी को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। नुसरत ने लोकसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल के बसीरहाट सीट से चुनाव भी जीता था।