8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारती सिंह ड्रग्स मामले पर बोलीं Rakhi Sawant, ‘कोरोना की तरह सबका नारको टेस्ट करो’

42वें जन्मदिन की पार्टी में राखी सावंत ( Rakhi Sawant ) ने कहा- सबका नारको टेस्ट कराओ भारती सिंह ( Bharti Singh ), हर्ष लिंबाचिया ( Harsh Limbachiyaa ) को बताया अच्छा मित्र ड्रग मामले में केवल कलाकारों को ही पकड़ने पर उठाए सवाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 26 Nov 2020, 8:51 PM IST

भारती सिंह ड्रग्स मामले में आया Rakhi Sawant का रिएक्शन, कहा- कोरोना की तरह सबका नारको टेस्ट करो

भारती सिंह ड्रग्स मामले में आया Rakhi Sawant का रिएक्शन, कहा- कोरोना की तरह सबका नारको टेस्ट करो

मुंबई। कॉमेडियन भारती सिंह ( Bharti Singh ) और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ( harsh limbachiyaa ) का ड्रग्स मामले में नाम आने पर 'ड्रामा क्वीन' के नाम से पॉपुलर राखी सावंत ( Rakhi Sawant ) ने अपना रिएक्शन दिया है। हाल ही अपने जन्मदिन के मौके पर राखी ने कहा कि भारती और हर्ष उनके अच्छे मित्र हैं। राखी का मानना है कि दोनों के खिलाफ कोई साजिश हुई है। एक्ट्रेस ने यह सवाल भी उठाया कि केवल कलाकार ही क्यों देश के कई और लोग भी ड्रग्स का सेवन कर रहे होंगे, उनको क्यों नहीं पकड़ा जाता है।

यह भी पढ़ें : 43 की उम्र में आईवीएफ के जरिए तीन बच्चों की मां बनने पर खुलकर बोलीं फराह खान

'मिनिस्टर्स के बेटे क्यों नहीं?'
राखी ने कहा,' अचानक से रेड मारी जाती है। ड्रग्स मिलती हैं। क्या कोई उन्हें कॉल कर रहा है, टिप दे रहा है? मुझे नहीं पता क्या हो रहा है। मैं केवल यह पूछना चाहती हूं कि केवल कलाकार ही क्यों पकड़े जा रहे हैं। मिनिस्टर्स के बेटे क्यों नहीं?देश में कई और लोग भी हैं या केवल कलाकार ही इसे लेते हैं? कोई और क्यों नहीं पकड़ा जाता? मुझे ये फंडा समझ नहीं आया।

'सबका नारको टेस्ट होना चाहिए'
राखी ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा,'मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा कि ऐसा भारती सिंह के साथ हो सकता है। वह देश की नंबर वन कॉमेडियन हैं और उनका सम्मान किया जाता है। जब मैंने ये खबर सुनी, तो मैं सदमे में थी क्योंकि भारती और हर्ष मेरे अच्छे मित्र हैं। मुझे लगता है ये कोई षड़यंत्र है। किसी ने इसे उनके घर पर रखा होगा और अधिकारियों को सूचना दे दी होगी। राखी ने यह भी कहा कि एनसीबी अच्छा काम कर रही है। कोविड-19 टेस्ट ( COVID-19 Test ) की तरह सबका नारको टेस्ट होना चाहिए।

यह भी पढ़ें : सना खान से तुलना करने पर भड़कीं सोफिया हयात, बोलीं-3 साल से नहीं बनाए संबंध,हॉट तस्वीरों पर कही ये बात

फिल्म 'विनाशकाल' का म्यूजिक लॉन्च

राखी ने अपना 42वां जन्मदिन राकेश सावंत की फिल्म 'विनाशकाल' के म्यूजिक लॉन्च के साथ मनाया। लॉन्च के मौके पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ( Ramdas Athawale ) , एक्टर एजाज खान ( Ajaz Khan ), नुपुर मेहता व अन्य सेलेब्स मौजूद थे।