8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सना खान से तुलना करने पर भड़कीं Sofia Hayat, बोलीं- मैं रोज नन के कपड़े नहीं पहन सकती

वर्ष 2016 में एक्ट्रेस सोफिया हयात ( Sofia Hayat ) बन गईं थी नन कुछ महीनों बाद ही पोस्ट करने लगीं ग्लैमरस फोटो-वीडियोज अभी भी खुद को बताती हैं मदर सोफिया और आध्यात्मिक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 24 Nov 2020, 7:07 PM IST

सना खान से तुलना करने पर भड़कीं Sofia Hayat, बोलीं- मैं रोज नन के कपड़े नहीं पहन सकती

सना खान से तुलना करने पर भड़कीं Sofia Hayat, बोलीं- मैं रोज नन के कपड़े नहीं पहन सकती

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस सना खान ( Sana Khan ) ने हाल ही धर्म के रास्ते पर चलने की बात कहकर एंटरटेनमेंट की दुनिया को अलविदा कह दिया था। हाल ही उन्होंने शादी कर ली है। हालांकि सना के इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि सोफिया हयात ( Sofia Hayat ) ने भी ऐसा किया था। सोफिया 2016 में नन बन गईं थीं। इस बारे में सोफिया ने ऐसे लोगों को लताड़ लगाई है जो उनकी तुलना सना से कर रहे हैं और उनके कपड़ों को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

तीन साल से नहीं बनाए संबंध
सोफिया ने अपने कपड़ों की पसंद पर लोगों की प्रतिक्रिया और सना को दूसरी सोफिया बताने पर बात की है। स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में सोफिया ने कहा कि वह सना से अपनी तुलना को लेकर परेशान हो गई हैं। उन्होंने कहा कि लोग समझते हैं कि आधयात्मिक होने का कपड़ो से कोई लेना देना नहीं है। वह हर रोज अपने नन वाले कपड़े नहीं पहन सकती हैं। उनका कहना है कि वह शरीर को पूरी तरह ढकने वाले कपड़ों की बजाय नग्न होने में ज्यादा आध्यात्मिक महसूस करती हैं। सोफिया ने बताया कि उन्होंने तीन साल से सेक्स नहीं किया है। वह आज भी मदर सोफिया और आध्यात्मिक हैं।

सना को अकेला छोड़ दें
सोफिया ने सना को लेकर बात करते हुए कहा कि उन्हें वह जो करना चाहें, जब चाहें, करने की आजादी है। लोगों को उन्हें अकेला छोड़ देना चाहिए। पूरी दुनिया एक मंदिर है और हमें इसलिए सभी का सम्मान करना चाहिए।

एक साल में ही छोड़ा नन का रास्ता
गौरतलब है कि सोफिया ने 2016 में बहुत ही धूमधाम से ऐलान किया था कि अब वह फिल्मी दुनिया की चकाचौंध छोड़कर नन बन चुकी हैं। उन्होंने खुद को मदर सोफिया कहना शुरू कर दिया था। हालांकि एक साल बाद ही उन्होंने अपने पुराने जीवन को अपना लिया। सोशल मीडिया पर वह ज्ञान और आध्यात्मिक पोस्ट के साथ अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल बायो में भी लिख रखा है 'पूर्व नन'।