11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खान परिवार में वापस लौटेंगी सलमान की एक्स भाभी? सोहेल खान को लेकर बोलीं सीमा सजदेह- वो मेरे बच्चों के पिता हैं

Seema Sajdeh-Sohail Khan Lovestory: अभिनेता सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा सजदेह ने हाल ही में उनके साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की है। तलाक के बाद दोनों के बीच कैसी बॉन्डिंग है, सीमा ने बताया है।

2 min read
Google source verification
Seema Sajdeh On Sohail Khan After Divorce

Seema Sajdeh On Sohail Khan After Divorce (सोर्स- एक्स)

Seema Sajdeh On Sohail Khan After Divorce: बॉलीवुड के चर्चित खान परिवार का हिस्सा रह चुकीं सीमा सजदेह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक शादी समारोह में पूर्व पति सोहेल खान के साथ उनकी मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया। कई लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि क्या दोनों एक बार फिर अपने रिश्ते को नया मौका देने जा रहे हैं। हालांकि अब सीमा ने खुद सामने आकर इन अटकलों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

सीमा और सोहेल की शादी

सीमा और सोहेल की शादी कभी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में गिनी जाती थी। दो दशक से भी ज्यादा समय तक साथ रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया था। तलाक की खबर ने उस वक्त फैंस को हैरान कर दिया था, क्योंकि दोनों को लंबे समय तक एक मजबूत जोड़ी माना जाता रहा था। लेकिन अलगाव के बाद भी दोनों के बीच सम्मान और अपनापन बरकरार है।

सीमा सजदेह ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

हाल ही में एक पारिवारिक समारोह में दोनों को साथ देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने कई तरह की बातें शुरू कर दीं। किसी ने इसे रिश्ते की नई शुरुआत बताया तो किसी ने इसे पुराने प्यार की वापसी का संकेत माना। मगर सीमा का कहना है कि लोग अक्सर तलाकशुदा रिश्तों को गलत नजरिए से देखते हैं।

सीमा ने फिल्मीबीट से बात करते हुए साफ कि एक रिश्ता खत्म होने का मतलब ये नहीं होता कि दो लोग हमेशा के लिए दुश्मन बन जाएं। खासकर तब, जब उनके बच्चे हों और परिवार की जिम्मेदारियां साझा हों। सीमा ने कहा कि सोहेल उनके बच्चों के पिता हैं और यही वजह है कि दोनों हमेशा एक परिवार की तरह जुड़े रहेंगे।

सीमा बोलीं- मिलकर बच्चों की परवरिश कर रहे

सीमा ने कहा कि सोहेल उनके बच्चों के पिता हैं और इसलिए अपने बेटों की परवरिश के लिए दोनों एक साथ हैं। सीमा ने बताया कि वो दोनों अपने बच्चों के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे। यही कारण है कि उनके बीच बातचीत और पारिवारिक संबंध आज भी मजबूत हैं। उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि खान परिवार के साथ उनका जुड़ाव सिर्फ शादी तक सीमित नहीं था, बल्कि वो परिवार उनकी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा रहा है।

करीब 25 साल तक उस परिवार का हिस्सा रहने के बाद सभी रिश्तों को एक झटके में भुला देना संभव नहीं है। सीमा का मानना है कि जीवन में बने कुछ संबंध कानूनी दस्तावेजों से कहीं बड़े होते हैं। बच्चों, यादों और वर्षों के साथ से बने रिश्ते हमेशा किसी न किसी रूप में कायम रहते हैं।