10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सौतेले भाई संग अभिनेत्री की शादी से नाखुश थे आमिर खान, ईवा ग्रोवर का निजी जिंदगी पर छलका दर्द

Eva Grover Latest Podcast: ईवा ग्रोवर ने हाल ही में विक्की ललवानी के साथ पॉडकास्ट में अपनी शादी को लेकर कई खुलासे किए हैं। ईवा ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Eva Grover On Failed Marriage With Aamir Khan Step Brother

Eva Grover On Failed Marriage With Aamir Khan Step Brother (सोर्स- एक्स)

Eva Grover On Failed Marriage With Aamir Khan Step Brother: टेलीविजन इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री ईवा ग्रोवर का हाल ही में एक पॉडकास्ट में निजी जिंदगी को लेकर दर्द छलक पड़ा। ईवा ने आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान के साथ शादी के बाद मारपीट के किस्से को एक बार फिर साझा किया है। उन्होंने बताया कि किस तरह से उन्हें शादी के बाद प्रताड़ना झेलनी पड़ी। क्या कुछ कहा है ईवा ने, चलिए जानते हैं।

ईवा ग्रोवर ने टूट गई शादी पर दिया बयान

कई कलाकार ऐसे रहे हैं जिन्होंने कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए अपनी निजी जिंदगी के गहरे जख्म छिपाए। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री ईवा ग्रोवर की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जिन्होंने हाल ही में अपनी असफल शादी और उससे जुड़े दर्दनाक अनुभवों पर खुलकर बात की है।

18 दिन की डेटिंग के बाद ईवा ने की शादी

अभिनेत्री ने बताया कि कम उम्र से ही उनके मन में शादी और परिवार बसाने का सपना था। इसी दौरान उनकी मुलाकात हैदर अली खान से हुई, जो अभिनेता आमिर खान के सौतेले भाई हैं। मुलाकात के बाद दोनों के बीच नजदीकियां तेजी से बढ़ीं और बहुत कम समय में रिश्ता शादी तक पहुंच गया। परिवार की असहमति और अलग धर्म होने के बावजूद उन्होंने अपने दिल की सुनी और जीवन का बड़ा फैसला ले लिया। ईवा ने ये भी बताया कि शादी करने से पहले उन्हें आमिर खान ने चेतावनी दी थी और कहा था कि वो इस फैसले को लेकर एक बार फिर से सोच लें।

शादी के बाद हैदर अली खान का पता चला सच

हालांकि शादी के कुछ ही दिनों बाद उन्हें महसूस होने लगा कि वास्तविकता उनकी कल्पनाओं से बिल्कुल अलग है। जिस व्यक्ति को उन्होंने अपना जीवनसाथी चुना था, उसका स्वभाव उनकी उम्मीदों से मेल नहीं खाता था। रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा और हालात धीरे-धीरे मुश्किल होते चले गए।

ईवा के मुताबिक, उन्होंने इस रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की। कई वर्षों तक उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी। उन्हें लगता था कि समय के साथ परिस्थितियां सुधर जाएंगी और परिवार में खुशियां लौट आएंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालात पहले जैसे ही बने रहे और मानसिक दबाव लगातार बढ़ता गया।

मां बनने के बाद भी नहीं पड़ा कोई फर्क

उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि एक समय उन्हें लगा था कि परिवार बढ़ाने से शायद रिश्ते में सकारात्मक बदलाव आएगा। लेकिन जिंदगी ने उनके लिए कुछ और ही तय कर रखा था। मां बनने के बाद उन्होंने महसूस किया कि अब उन्हें अपने और अपने बच्चे के भविष्य के बारे में गंभीर फैसला लेना होगा।

सबसे मुश्किल समय में उनके साथ उनके सहयोगी कलाकार और परिवार खड़े रहे। शूटिंग के दौरान उनके करीबियों ने उनकी मानसिक स्थिति को समझा और उन्हें साहस दिया। आखिरकार उन्होंने उस रिश्ते से बाहर निकलने का फैसला लिया और अपनी जिंदगी को नई शुरुआत दी।