TV न्यूज

पैंट की बटन-जिप खोलकर पहुंचीं एयरपोर्ट, बोल्डनस की पार की सारी हदें

एक्ट्रेस उर्फी जावेद एक बार फिर से अपने स्टाइलिश की वजह से चर्चाओं में आ गई हैं। इस फोटो में उर्फी का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है।

2 min read
Urfi Javed

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी में धमाल मचाने के बाद एक्ट्रेस उर्फी जावेद इन दिनों अपने कपड़ो की वजह से सुर्खियों में बनी हुईं हैं। सोशल मीडिया पर उर्फी का फैशन सेंस लोगों का होश उड़ा रहा है। कुछ समय पहले उर्फी एयरपोर्ट पर ब्रा पहने खुद को फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दीं थीं। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक के लिए उर्फी को खूब ट्रोल किया था। वहीं अब एक बार फिर से उर्फी एयरपोर्ट पर अजीबोगरीब आउटफिट पहने हुए दिखाई दीं। जिसमें उनका बोल्ड अवतार देखने को मिला।

पैंट का बटन और जिप खोले नज़र आईं उर्फी जावेद

एयरपोर्ट के बाहर उर्फी जावेद को स्पॉट किया गया है। यहां उर्फी को अपने कैमरों में कैद करने के लिए पैपराजी जमा थी। पैपराजी को देख उर्फी जावेद भी जमकर उन्हें पोज देते हुए दिखाई दी। विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उर्फी अपने लेटेस्ट अंदाज में दिखाई दीं। इस वीडियो में उर्फी चेक्ड पैंट्स और क्रॉरप टॉप पहने हुए नज़र आ रही हैं। खास बात ये है कि उर्फी ने पैंट को बड़े ही बोल्ड अंदाज में पहना था। उर्फी ने पैंट का बटन और जिप दोनों ही खोली हुई थी। पैपराजी को पोज दे रही उर्फी की जब ये तस्वीरें और वीडियो सामने आईं तो वो बुरी तरह से ट्रोल होने लगी।

ट्रोल हुए उर्फी जावेद

सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद का वीडियो देख यूजर ने एक्ट्रेस के लिए भद्दी बातें लिखना शुरू कर दिया। एक यूजर ने उर्फी की खुली चैन को ट्रोल करते हुए लिखा 'जल्दी में भूल गई है शायद।' वहीं एक यूजर ने लिखा कैसे टिकी है। वहीं एक यूजर ने कहा कि 'अटेंशन के लिए ऐसा कर रही हैं।' वहीं एक यूजर ने उर्फी के फैशन सेंस पर उंगली उठाते हुए लिखा कि 'ये कैसा फैशन सेंस है।'

उर्फी जावेद का करियर

उर्फी जावेद के वर्कफ्रंट की बात करें तो चंद्र नंदिनी, मेरी दुर्गा, बेपनाह, जीजी मां और डायन जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उर्फी जावेद बिग बॉस का भी हिस्सा बनी थीं लेकिन 8वें दिन एविक्ट हो गईं।

Published on:
20 Sept 2021 08:07 pm
Also Read
View All