TV न्यूज

‘आखिर कब तक?’ महिला सुरक्षा पर फूटा टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य का गुस्सा, बोलीं- ‘गुनहगार को मिले कैपिटल पनिशमेंट’

TV Actress Jaya Bhattacharya: महिला सुरक्षा और हालिया जघन्य अपराधों पर टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। अपनी आपबीती सुनाते हुए उन्होंने कहा कि औरतों के कपड़ों नहीं अपनी सोच और विकृत मानसिकता को सुधारने की जरुरत है लोगों को. इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों पर कैपिटल पनिशमेंट की भी मांग की है।
3 min read
Jul 07, 2026
Jaya Bhattacharya Viral Video
महिला सुरक्षा पर फूटा एक्ट्रेस का गुस्सा। (फोटो सोर्स: jaya.bhattacharya)

Jaya Bhattacharya Viral Video: देश में औरतों और छोटी-छोटी बच्चियों के खिलाफ बढ़ते आपराधिक मामले एक बार फिर चिंता का विषय बन गईं हैं। पिछले कुछ दिनों में ऐसे कई मामले सामने आये हैं जिनमें महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ हुई दुष्कर्म, रेप और यौन उत्पीड़न जैसे घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इन घटनाओं के बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक वुमन सेफ्टी, कानून व्यवस्था और अपराधियों को मिलने वाली सजा पर बहस तेज हो गई है। इसी बीच टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य ने इन घटनाओं पर अपना गुस्सा और नाराजगी व्यक्त करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शै किया है। इस वीडियो में उन्होंने सरकार और व्यवस्था पर कई तीखे सवाल उठाए हैं।

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

हाल ही 'दिल्ली क्राइम' वेबसीरीज में नजर आयीं टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि आखिर कब तक देश की औरतें और बच्चियां शारीरिक प्रताड़ना का शिकार होती रहेंगी। मैं आपको एक वाक्या सुनाती हूं मेरी खुद की जिंदगी का। सुबह 9:00 बजे की शिफ्ट में मैं जा रही थी मीरा रोड की तरफ। द हिसर के एक सिग्नल पर एक पॉलिटिकल पार्टी के कुछ लोग इकट्ठा थे। वह बैनर लगा रहे थे। उनमें से एक बहुत ही विचित्र दिखने वाला आदमी मुझे देख रहा था और मेरी और उसकी आंखें मिली और उसने मुझे अपनी आंखों से ही कुछ ऐसे ढंग से देखा कि मैं अंदर तक सिहर उठी थी। जी हां, मैं उस वक्त 50 साल की एक औरत थी और मैं भीतर तक सिहर उठी थी।

एक्टेस का फूटा गुस्सा

इसके आगे उन्होंने कहा, 'उसकी नजरों जो कुछ भी था वो मैं बयान नहीं कर सकती हूं।" आगे वो कहती हैं, 'हमको समझ में आता है और ये आदमी लोग किसी उम्र का लिहाज नहीं करते। वो बस औरत देखते हैं। अब बात करते हैं लड़कियों के कपड़ों की। लड़कियों ने ऐसे कपड़े पहन रखे थे जो उनको इनवाइट कर रहे थे। बहारपुर की बच्ची ने कौन से कपड़े पहन रखे थे जो उन आदमियों को इनवाइट कर रहे थे? पुणे के केस की बच्ची ने क्या पहन रखा था ऐसा कि वहां जो इंसान थे वो उत्तेजित हो उठे। क्या है क्या यह तमाशा?'

'कपड़ों नहीं, नजर की समस्या है'

एक्ट्रेस ने उन लोगों पर भी सवाल उठाए जो औरतों और बच्चियों के कपड़ों को इस तरह की घटनाओं की वजह बताते हैं। उन्होंने कहा कि हाल के रेप पीड़ितों में कई मासूम बच्चियां भी शामिल थीं। उन्होंने पूछा कि उन बच्चियों ने आखिर ऐसे कौन से कपड़े पहने थे, जिनकी वजह से उन्हें निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा समस्या कपड़ों में नहीं बल्कि अपराधियों की गन्दी मानसिकता और गलत नजरिए में है। उन्होंने कहा कि किसी लड़की की जाति, धर्म या प्रदेश से कोई फर्क नहीं पड़ता। असली समस्या उस मानसिकता की है, जो औरत को सिर्फ वस्तु की तरह देखती है। ऐसे नजरिए पर अंकुश लगाने की जरूरत है।

एक्ट्रेस ने सरकार और सिस्टम पर भी उठाए सवाल

अपनी वीडियो में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य ने उन लीडर्स की भी निंदा की जिन्होंने महिलाओं के पति हो रहे इस तरह के अपराधों पर पर विवादित टिप्पणियां की थीं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के कंधों पर देश की जिम्मेदारी हैं, उनसे ऐसी सोच की उम्मीद नहीं की जा सकती। उनके अनुसार अगर जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग ही गलत मेसेज देंगे तो सोसाइटी पर उसका बुरा असर पड़ेगा। एक्ट्रेस ने कहा कि गुनहगारों के खिलाफ समय रहते सख्त कार्रवाई न होने के कारण लोगों का न्याय व्यवस्था पर से भरोसा उठता जा रहा है।

'गुनहगारों के लिए Capital Punishment हो'

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों में आप Capital Punishment क्यों नहीं दे सकते? इतना वक्त क्यों लगता है फास्ट ट्रैक होने के बावजूद? क्यों होता है ऐसा? 65 साल के गुनहगार को सुना दी मौत की सजा। क्यों होता है ऐसा? उन्होंने हाल ही में एक मामले में सुनाई गई मौत की सजा का जिक्र करते हुए कहा कि सिर्फ एक-दो मामलों में कड़ी कार्रवाई काफी नहीं है। ऐसे सभी अपराधियों के खिलाफ समान रूप से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।उनका क्या जो यंग है और ये ऐसे कांड कर रहे हैं उनका क्या? भाई लॉलीपॉप मत पकड़ाओ जी।

जया भट्टाचार्य के बारे में

जया भट्टाचार्य इंडियन टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं। उन्होंने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कसौटी जिंदगी की', 'कहानी घर घर की', 'हटिम', 'झांसी की रानी', 'थपकी प्यार की', 'थपकी प्यार की 2', 'सिर्फ तुम' और 'रजिया सुल्तान' जैसे लोकप्रिय टीवी सीरियल्स में काम किया है। फिल्मों की बात करें तो वो 'देवदास', 'लज्जा', 'फिजा', 'होस्टल' और 'मिमी' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं। वहीं, ओटीटी पर उन्होंने 'गिल्टी माइंड्स', 'दिल्ली क्राइम', 'क्लास' और कई दूसरे प्रोजेक्ट्स में अपने दमदार अभिनय से अपनी पहचान बनाई है।

Updated on:
07 Jul 2026 05:12 pm
Published on:
07 Jul 2026 05:12 pm