
Kishwer Merchant Interfaith Marriage: टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट, जिनको हमने 'हिप हिप हुर्रे', 'एक हसीना थी', 'इतना करो ना मुझे प्यार' जैसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स के अहम किरदारों रियलिटी शो बिग बॉस में भी देखा है। बता दें कि अपनी इंटरफेथ मैरिज को लेकर किश्वर मर्चेंट की पर्सनल जिंदगी आये दिन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपनी अपनी शादी, धर्म और बेटे के हनुमान भक्त होने पर बात की है।
शार्दुलॉजी के साथ हाल ही में हुई बातचीत में किश्वर मर्चेंट ने एक्टर सुयश राय से शादी से पहले अपनी चिंता के बारे में बात करते हुए कहा, “शुरुआत में मुझे लगा कि यह थोड़ा मुश्किल होगा क्योंकि मेरे पिताजी दिन में पांच बार नमाज पढ़ते हैं, लेकिन उन्होंने सुयश को खुले दिल से अपनाया। हमने न तो मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी की और न ही हिंदू रीति-रिवाजों से, हमने रजिस्ट्रार के यहां शादी की क्योंकि हमें लगा कि किसी भी तरह से कुछ रिश्तेदार नाराज हो सकते हैं।”
किश्वर ने अपने बेटे का नाम निर्वैर रखा है। बेटे को दी जा रही अलग-अलग संस्कृतियों वाली परवरिश के बारे में भी बात की।। उन्होंने बताया, “वो हनुमान जी, शिव जी और सभी देवताओं का बहुत बड़ा भक्त है। वो मेरे पिताजी से भी कहता है, ‘क्या आप जानते हैं… नानू हनुमान जी ये-वो करते हैं?’ और मेरे पिताजी भी बड़े प्यार से उसकी कहानियां सुनते हैं, हालांकि, वो खुद कभी मंदिर नहीं गए हैं।”
इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि सोशल मीडिया पर उनके बेटे को ट्रोल किया जा रहा है। निर्वैर के टोपी पहनने के बाद, वो ट्रोलिंग का शिकार हो गया। किश्वर ने कहा, “उसने वो टोपी पहनी, और बहुत से लोग कह रहे थे, ‘आपको उसे अस्सलाम वालेकुम कहना सिखाना चाहिए।’ वो निर्वैर है।' और मेरा मानना है कि वो सबसे पहले एक इंसान है, और इंसानियत सबसे पहले आती है।”
किश्वर ने अपने और अपने पति के बीच 6 साल के उम्र के अंतर पर बात करते हुए कहा, “शुरुआत में मुझे लगता था कि यह एक बड़ी समस्या है। पहले तो मुझे लगा कि वो अपनी उम्र के बारे में झूठ बोल रहा है, लेकिन जब मैंने उसका पासपोर्ट देखा और उसमें 22 साल लिखा था, तो मैंने सोचा, ‘हे भगवान, वो तो वाकई बहुत छोटा है।’ उस समय मैं 28 साल की थी। मुझे लगा था कि यह रिश्ता नहीं चल पाएगा। हम अलग भी हो गए थे, लेकिन तीन दिन बाद हम फिर साथ आ गए और कहा, ‘हम इसे निभाएंगे,’ और हमने इसे खूबसूरती से निभा लिया है।”
इसके आगे उन्होंने कहा, “हालांकि सुयश की मां को थोड़ी चिंता थी क्योंकि मैं मुस्लिम हूं और उम्र में बड़ी हूं, लेकिन यह सामान्य बात थी। सुयश को पूरा भरोसा था कि मैं ही उसकी पत्नी बनूंगी।
किश्वर मर्चेंट और सुयश राय ने 2010 में डेटिंग शुरू की और 2016 में शादी कर ली। 2021 में, किश्वर मर्चेंट और सुयश राय के घर बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने निर्वैर रखा।