TV न्यूज

तैमूर का पिता बनना चाहता है यह फेमस बॉलीवुड एक्टर, सरेआम जाहिर की ख्वाहिश

रणवीर ने कहा, वो मेरे बुढ़ापे का सहारा बनेगा

2 min read
Oct 29, 2018
Taimur ali khan

रणवीर सिंह पिछले काफी दिनों से अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वे अगले महीने अपनी प्रेमिका और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लेकिन अब वह अपने एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने अक्षय कुमार के साथ करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचे थे। जहां उन्होंने सैफ अली खान के बेटे तैमूर का बड़ा फैन होने की बात कबूली। उन्होंने कहा कि वह खान में तैमूर अली खान के साथ सिल्वर स्क्रीन शेयर करना चाहते हैं। वह चाहते है कि किसी फिल्म में वह उनके पिता का किरदार निभाएं। यह बात उन्होंने नेशनल टीवी पर स्वीकारी है। रणवीर जल्द ही तैमूर की मम्मी करीना कपूर के साथ फिल्म करने वाले हैं।

छोटे नवाब के साथ करना चाहते हैं फिल्म:
बता दें कि करण जौहर ने जब रैपिड फायर राउंड में रणवीर से पूछा, 'आप सलमान खान, शाहरुख और आमिर खान में से किसके साथ काम करना चाहते हैं तो रणवीर ने जवाब देते हुए कहा, 'मैं पटौदी खानदान के छोटे नवाब तैमूर अली खान के साथ सिल्वर स्क्रीन शेयर करना चाहता हूं। अगर मुझे मौका मिले तो मैं उनके पिता का किरदार निभाना चाहूंगा और वो मेरे बुढ़ापे का सहारा बनेगा।'

ये भी पढ़ें

Video: बिना फिल्मों के भी लाखों की कमाई, करोड़ों की प्रॉपर्टी

सारा के साथ कर रहे हैं 'सिम्बा':

रणवीर सिंह इन दिनों तैमूर की बहन सारा अली खान के साथ फिल्म 'सिम्बा' कर रहे हैं। सारा भी अपने पिता सैफ के साथ करण के शो 'कॉफी विद करण' में शिरकत कर चुकी हैं। यह पहली बार है जब वह अपने पिता के साथ इस चैट शो में पहुंचीं। अब करण के शो में कॉफी पीने आएंगे आमिर खान।

शादी का ग्रैंड रिसेप्शन हयात में:
जहां दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी इटली में 14-15 नवंबर को बेहद करीबी दोस्तों और परिवार के बीच काफी चाक-चौबंद होगी, वहीं 1 दिसंबर को हयात में ग्रैंड रिसेप्शन होगा जिसमें तमाम मनोरंजन जगत और अन्य हस्तियां शिरकत करेंंगी। इसके लिए रणवीर और दीपिका ने अपने मेहमानों को पर्सनली न्यौता देना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें

राखी सावंत के पास है इतने करोड़ की प्रॉपर्टी,बिना फिल्मों और विज्ञापनों के ऐसे करती हैं कमाई

Published on:
29 Oct 2018 07:21 pm
Also Read
View All