उदयपुर

Ram Mandir: 200 साल पहले अयोध्या के मंदिर में दर्शन के लिए मिलता था टोकन, भगवान श्री राम के जीवन का पूरा उल्लेख

Ram Mandir: अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने जा रहा है। कहा जा रहा है कि भगवान राम करीब 500 साल बाद अयोध्या के राम मंदिर में लौट रहे हैं।

2 min read
Jan 09, 2024

मधुलिका सिंह
Ayodhya Ramlala Temple Rajasthan Story: अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने जा रहा है। कहा जा रहा है कि भगवान राम करीब 500 साल बाद अयोध्या के राम मंदिर में लौट रहे हैं। ऐसे में पूरे देश में उत्साह व श्रद्धा का माहौल है। देशवासी नवनिर्मित राम मंदिर में भगवान रामलला के दर्शन को आतुर हैं। लेकिन, आपको बता दें कि करीब 200 साल पहले अयोध्या के भगवान राम मंदिर में प्रवेश के लिए टोकन का उपयोग किया जाता था। यह टोकन राम टंका और राम टौका के नाम से प्रचलित था। इस तरह के दो टोकन उदयपुर के संग्रहकर्ता महेंद्र शर्मा के संग्रह में है। वे इन टोकन को 22 जनवरी को अयोध्या लेकर जाएंगे और प्रभु श्रीराम को समर्पित करेंगे।

मेवाड़ फिलेटली के सचिव और संग्रहकर्ता महेंद्र शर्मा ने बताया कि ये दोनों टोकन बहुत ही दुर्लभ हैं। एक पर एक तरफ श्रीराम भगवान और सीता माता अंकित हैं तो दूसरी तरफ राम दरबार है, जिसमें प्रभु श्रीराम, सीता माता, राम भक्त हनुमान, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न अंकित हैं। वहीं दूसरे टोकन में एक तरफ प्रभु श्रीराम दरबार है और दूसरी तरफ राम भक्त हनुमान का पर्वत उठाते हुए चित्र अंकित है।

रामायण के 11 डाक टिकट वाले 51 सेट भी
इसके अलावा भारतीय डाक विभाग ने वर्ष 2017 में 11 डाक टिकट का एक सेट जारी किया था। इसमें भगवान श्रीराम के पूरे जीवन का उल्लेख किया गया है, जिसमें सीता माता का स्वयंवर, 14 साल का वनवास, भरत मिलाप, केवट प्रसंग, गरुड़ को संभालते श्रीराम, शबरी के झूठे बेर खाते प्रभु आदि प्रसंगों को दर्शाया है। साथ ही पूरे राम दरबार को मध्य में प्रदर्शित किया गया है। शर्मा के संग्रह में ऐसे 51 सेट हैं। वहीं, उनके पास नेपाल का डाक टिकट भी है, जिस पर प्रभु श्रीराम व माता सीता को दर्शाया गया है।

Also Read
View All