जन-जन तक पहुंचे उल्लास
इस सम्बन्ध में तेली ने कहा कि मंदिर प्रतिष्ठान के अनुष्ठान 16 जनवरी से आरंभ होंगे और इसी दिन विवाह है। अयोध्या आज विश्व पटल पर आस्था का केंद्र बनी हुई है। इसी विचार ने विवाह की निमंत्रण पत्रिका को राममय बनाने को प्रेरित किया। उनकी पत्रिका को जूना पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर अवधेशानन्द गिरि महाराज, महंत हरिओमदास महाराज, महंत घनश्यामदास महाराज, मेड़ता पीठाधीश्वर रामकिशोर महाराज, संत रामप्रकाश महाराज, उदयराम महाराज, रघुवीरदास महाराज, सियारामदास महाराज, रामस्वरूप महाराज आदि ने सराहा है। तेली ने विवाह आयोजन में 17 जनवरी को संतगणों को ही आमंत्रित किया है।